फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Beautify the Eco Park and increase facilities

Gorakhpur News: इको पार्क का सुंदरीकरण कर बढ़ाएं सुविधाएं

Mon, 13 Apr 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 13 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Beautify the Eco Park and increase facilities
गोरखपुर। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम को देखते हुए रविवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने एकला बंधे पर विकसित हो रहे राप्ती इको पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क के सुंदरीकरण और सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने बांध के डिवाइडर पर रेलिंग व ट्री-गार्ड लगाकर छायादार पौधे लगाने का निर्देश दिया। साथ ही बंधे पर तिरंगा लगाने के कार्य में तेजी लाने और उसके रखरखाव का जिम्मा संबंधित ठेकेदार को दो वर्षों के लिए देने को कहा। उन्होंने ‘बिफोर और आफ्टर’ के फोटोग्राफ्स व फ्लेक्स लगवाने के लिए अधिशासी अभियंता अशोक भाटी को निर्देशित किया।
विज्ञापन

इको पार्क को और आकर्षक बनाने के लिए आर्टिफिशियल तालाब का निर्माण, बच्चों के लिए बोटिंग की सुविधा, झूले व अन्य मनोरंजन उपकरण लगाने के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा पार्क में विभिन्न स्थानों पर लाॅन विकसित करने, पौधरोपण, वेस्ट वंडर और मार्बल की मूर्तियां स्थापित करने की योजना पर भी जोर दिया गया। यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए एकला बांध की सड़क पर आवश्यक साइनेज लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही पार्क के प्रवेश द्वार का निर्माण कर उसके सामने मार्बल के बने दो शेरों की मूर्तियां स्थापित करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed