{"_id":"69ac8fdafc442305e7030367","slug":"beaten-for-opposing-forced-harvesting-fir-lodged-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1250121-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जबरन फसल काटने का विरोध करने पर पीटा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जबरन फसल काटने का विरोध करने पर पीटा, प्राथमिकी दर्ज
Sun, 08 Mar 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के छपिया उमराव गांव में खेत से जबरन जई काटने का विरोध करने पर एक किसान को पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छपिया उमराव निवासी राजेंद्र यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार मार्च की शाम राजेंद्र यादव खेत में मौजूद थे। तभी कृतपुरा निवासी श्रवण यादव और खड़ेसरी निवासी गुड्डू साहनी उनके खेत में लगी जई की फसल को जबरन काटने लगे। जब इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उनके साथ लात-घूंसे और हंसिया के बेंत से मारपीट की। मारपीट में राजेंद्र यादव की आंख के नीचे गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उन्हें गाली दी और जान से मारने के साथ-साथ शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी सुनील राय ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।