फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bear with the traffic jam on Asuran-Pipraich road, it will speed up again

Gorakhpur News: असुरन-पिपराइच रोड में अभी झेलिए जाम फिर भरिएगा फर्राटा

Fri, 26 Jul 2024 06:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Bear with the traffic jam on Asuran-Pipraich road, it will speed up again
असुरन-पिपराइच रोड : अभी झेलिए जाम फिर भरिएगा फर्राटा
विज्ञापन

फोरलेन बनने के बाद जाम से मिलेगी राहत, सड़कों से कब्जा भी हट जाएगा
असुरन, पादरी बाजार और पिपराइच कस्बे में रोजाना लगता है जाम, अतिक्रमण से सिकुड़कर आधी हो जाती है सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। असुरन से पिपराइच तक जाना है तो जाम झेलने के लिए तैयार रहिए। अगर शाम के वक्त जाते हैं तो पादरी बाजार और पिपराइच कस्बे को पार करने में ही आधा घंटे लग जाएंगे। रोजाना यही हालात रहते हैं, जिसका सामना लोग करते हैं। फोरलेन सड़क बनने के बाद इस बड़ी समस्या से राहत मिल जाएगी। जो वाहन बाजारों और कस्बों में रेंगती हैं, वे फर्राटा से गुजरेंगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर असुरन-पिपराइच रोड को फोरलेन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। पहले यह सड़क 28 मीटर चौड़ी बननी थी, लेकिन व्यापारियों के मिलने के बाद सीएम की पहल पर सड़क की चौड़ाई 20.5 मीटर कर दी गई है। अभी सड़क 10 से 12 मीटर ही चौड़ी है और सड़क पर दोनों तरफ से ठेले और फड़ पर सब्जियों की दुकानें लग जाती हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे असुरन से पादरी तक जाने वाले रास्ते पर राप्ती कांप्लेक्स के पास कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया था। वहीं, सड़क पर चाट व सब्जी के ठेले लगे थे। यहां आने वाले गाड़ियां सड़क पर ही खड़ा कर दे रहे थे। इससे आधी सड़क पर कब्जा हो गया। इससे आने-जाने वाले को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

असुरन के व्यापारी अवधेश गुप्ता का कहना था कि अभी तो जाम से दुकानदारी भी प्रभावित होती है, लेकिन सड़क जब फोरलेन बन जाएगी तो जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।

पादरी बाजार चौराहे से पिपराइच जाने वाली सड़क पर लंबा जाम लगा था। पुलिस चौकी के पास ही सड़क के दोनों ओर पटरियों पर अतिक्रमण कर लिया गया था। इसी बीच एक सामान लदी पिकअप और उसके पीछे एक डीसीएम के आने से सड़क पर बाइक सवार भी फंस गए। जाम फंसे पादरी बाजार के गुड्डू ने बताया कि यह रोजाना ही लगता है। 500 मीटर की दूरी तय करने में कभी-कभी तो 15 से 20 मिनट लग जाते हैं। अब सड़क फोरलेन होने जा रही है तो इससे जाम से राहत मिल जाएगी।


वर्जनसड़क पर गाड़ियां खड़ी होने और ठेला लगने से आने-जाने में दिक्कत होती है। सड़क फोरलेन बन जाएगी तो इस समस्या से हमेशा के लिए राहत मिल जाएगी।
-परमारथ सिंह, व्यापारी असुरन चौक
--

पादरी बाजार में रोजाना जाम लगता है। दुकानदारों ने ही अतिक्रमण कर रखा है। फोरलेन बनने से आसपास की काॅलोनियों में रहने वालों को बड़ी सहूलियत होगी।
संजय चौधरी, पादरी बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed