फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Be alert on phone call for Covid vaccine registration

गोरखपुर सीएमओ ने किया अलर्ट, बोले- 'इस फोन कॉल से रहें सावधान'

Mon, 28 Dec 2020 07:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Dec 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Be alert on phone call for Covid vaccine registration
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स

गोरखपुर सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा है कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए कहीं से न तो कोई कॉल की जा रही है और न ही आम आदमी का पंजीकरण किया जा रहा है। अभी तक सिर्फ सरकारी और निजी क्षेत्रों में कामकर रहे स्वास्थ्यकर्मियों की प्रामाणिक सूची के आधार पर उन्हीं का पंजीकरण किया गया है। ऐसे में अगर पंजीकरण करने के नाम पर कोई कॉल आता है, तो ऐसे कॉल से सावधान रहें। टीकाकरण पंजीकरण के नाम पर जानकारी देने पर आप साइबर क्राइम का शिकार हो सकते हैं।

विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि ऐसे प्रकरण संज्ञान में आ रहे हैं। इनमें कोविड टीकाकरण पंजीकरण के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है। उन्होंने बताया कि हालांकि अब तक जिले में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन इसके बाद भी लोगों का सतर्क रहने की जरूरत है। फ्रॉड करने वाले कोविड टीकाकरण पंजीकरण के नाम पर फोन करके आधार कार्ड और ई-मेल आईडी का विवरण मांगते हैं।
विज्ञापन


आधार कार्ड का विवरण देने के बाद उसके वेरीफिकेशन के नाम पर ओटीपी की मांग करते हैं। जैसे ही सामने वाला ओटीपी देता है, आधार कार्ड से जुड़े बैंक खाते से रकम उड़ा दी जाती है। इसलिए टीकाकरण के नाम पर फोन के जरिए कोई भी विवरण मांगा जा रहा हो तो उसे कोई जानकारी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नए साल पर रहें सतर्क

सीएमओ ने नए साल के जश्न में कोविड व्यवहार न भूलने की भी अपील की है। कहा है कि कोरोना अभी गया नहीं है। शारीरिक दूरी, मास्क का उपयोग और हाथों की साफ-सफाई पर ध्यान देने से कोविड से जंग जीती जा सकती है। बिना मास्क लगाए सार्वजनिक स्थानों पर न जाएं। अगर पास-पड़ोस में कोई विदेश से लौटा हो तो उसे भी कोविड जांच के लिए प्रेरित करें।

एडीजी ने जालसाजों पर कार्रवाई के लिए दिया निर्देश
कोविड वैक्सीन के लिए पंजीकरण के नाम पर जालसाजी की जानकारी होते ही एडीजी जोन दावा शेरपा ने सभी एसएसपी, एसपी को पत्र जारी कर जालसाजों पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया है। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के साथ ही साइबर सेल की मदद से कार्रवाई का आदेश दिया है। एडीजी जोन दवा शेरपा ने बताया कि जालसाज सक्रिय हैं और लोगों को सतर्क रहना चाहिए। पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिया गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed