{"_id":"60e74a048ebc3ec75a7ad530","slug":"bdc-member-kidnapped-gorakhpur-news-gkp4011535119","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में बीडीसी सदस्य का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में बीडीसी सदस्य का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर में बीडीसी सदस्य का अपहरण
पूर्व प्रमुख के भाई पर उठा ले जाने का आरोप
- आरोपी की मां सपा से प्रमुख पद की उम्मीदवार
- सुबह छोड़ दिया, पुलिस आरोपी को ढूंढ रही है
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली (संतकबीरनगर)। सेमरियावां ब्लॉक के चोरहा गांव निवासी बीडीसी सदस्य इम्तियाज का बुधवार की रात अपहरण हो गया। सदस्य की मां ने निर्वतमान प्रमुख के भाई पर बृहस्पतिवार को अपहरण का केस दर्ज कराया। बाद में इम्तियाज गांव के पास ही मिल गया।
चोरहा गांव निवासी नजमा खातून ने बताया कि उसका बेटा इम्तियाज बीडीसी सदस्य है। आरोप है कि बुधवार की रात पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद के भाई मुश्ताक अहमद घर से बीडीसी सदस्य बेटे इम्तियाज को जबरिया उठा ले गए। इस सम्बंध में गांव के प्रधान महफूज अहमद को बताया तो प्रधान ने मुश्ताक को फोन किया। प्रधान को फोन पर ही मुश्ताक ने बताया कि वह इम्तियाज को लेकर आया है। नजमा के मुताबिक प्रधान ने सदस्य की मां के रोने का हवाला देकर छोड़ने की बात की लेकिन मुश्ताक ने बताया कि जब तक चुनाव नहीं हो जाएगा तब तक इम्तियाज को नहीं छोड़ेगा। नजमा ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए बृहस्पतिवार को दुधारा पुलिस को तहरीर दी। एसओ विनय पाठक ने बताया कि सदस्य इम्तियाज के अपहरण के आरोप में निवर्तमान प्रमुख के भाई मुश्ताक के ख़िलाफ केस दर्ज किया गया। देर शाम अपहृत सदस्य पुलिस को मिला। पूछताछ में सदस्य इम्तियाज ने बताया कि उसे मुश्ताक ख़लीलाबाद के किसी गांव में ले गए और सुबह छोड़ दिया। वह घर वापस लौट रहा था कि पुलिस मिल गई। एसओ ने बताया कि पूर्व प्रमुख के आरोपी बड़ेबभाई मुश्ताक की तलाश की जा रही।
उधर निवर्तमान प्रमुख मुमताज अहमद ने बड़े भाई पर सदस्य के अपहरण के लगे आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस ने उसके भाई पर झूठा अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। वैसे उसकी मां सपा से प्रमुख पद की प्रत्याशी है । वह प्रत्याशी मां को मजबूती से चुनाव लड़ाएंगे।