{"_id":"6390749d87b5e91c592388ab","slug":"bba-student-got-annual-package-of-five-lakh-80-thousand-in-gorakhpur-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीबीए छात्र को मिला पांच लाख 80 हजार का वार्षिक पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीबीए छात्र को मिला पांच लाख 80 हजार का वार्षिक पैकेज
Wed, 07 Dec 2022 04:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Dec 2022 04:42 PM IST
सार
लर्निंग रूट कंपनी के लिए अंतिम चरण के बाद बीबीए छात्र कुशाग्र श्रीवास्तव का चयन किया है, इनका चयन पांच लाख 80 हजार रुपये वार्षिक पर हो गया है। लर्निंग रूट की तरुण (वरिष्ट प्रबंधक मानव संसाधन) ने सूचना दी।
विज्ञापन
कुशाग्र श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा 12 अक्टूबर को आनलाइन मोड में छात्र छात्राओं के सेल्स एसोसिएट पद के लर्निंग रूट कंपनी में साक्षात्कार हुए थे। कई चरणों में चलने वाली कंपनी की चयन प्रक्रिया में लगभग दो महीने का समय लगा।
विज्ञापन
लर्निंग रूट कंपनी के लिए अंतिम चरण के बाद बीबीए छात्र कुशाग्र श्रीवास्तव का चयन किया है, इनका चयन पांच लाख 80 हजार रुपये वार्षिक पर हो गया है। लर्निंग रूट की तरुण (वरिष्ट प्रबंधक मानव संसाधन) ने सूचना दी।
विज्ञापन
इस प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के आठ दर्जन से ज्यादा छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। जो एमकॉम, एग्रीकल्चर, ला, एमबीए तथा बीबीए कोर्स कर रहे हैं।
विज्ञापन