{"_id":"5ed0986b0a6f0f5c8440fa6a","slug":"bats-died-due-to-heat-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से नहीं इस वजह से हुई थी 300 से अधिक चमगादड़ों की मौत, जानें कैसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से नहीं इस वजह से हुई थी 300 से अधिक चमगादड़ों की मौत, जानें कैसे हुआ खुलासा
Fri, 29 May 2020 10:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 May 2020 10:45 AM IST
सार
- गोरखपुर में गर्मी से हुई थी चमगादड़ों की मौत
- आईवीआरआई ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किया खुलासा
- चमगादड़ों के तीन शव का बुधवार शाम किया गया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
died bats
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत की वजह भीषण गर्मी रही। आईवीआरआई के वैज्ञानिकों ने चमगादड़ के तीन शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला।
विज्ञापन
गोरखपुर के खजनी रेंज के बेलघाट स्थित एक बाग में तीन सौ से अधिक चमगादड़ मृत पाए गए थे। इसके बाद गोरखपुर से बुधवार को टीम तीन चमगादड़ों के शव लेकर आईवीआरआई पहुंची थी। यहां शाम को पोस्टमार्टम किया गया, लेकिन तब वजह स्पष्ट नहीं हो पाई।
विज्ञापन
गुरुवार को वैज्ञानिकों ने कुछ और जांचें कीं, तब मौत की वजह साफ हुई। आईवीआरआई के डायरेक्टर डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उनसे साफ हो रहा है कि चमगादड़ों की मौत गर्मी से हुई है। दरअसल, मौत के जो लक्षण सामने आए हैं, उनमें दो वजह दिख रही हैं।
विज्ञापन
एक तो भीषण गर्मी का होना, दूसरे करंट लगना। जहां चमगादड़ों की मौत हुई है, वहां बिजली की लाइनें ही नहीं हैं। लिहाजा यह साफ है कि चमगादड़ों की मौत गर्मी से ही हुई है।
Trending Videos
रैबीज, कोविड की जांच आई निगेटिव
आईवीआरआई डायरेक्टर ने बताया कि इस दौरान रैबीज और कोरोना की भी जांच की गई। दोनों ही जांचे निगेटिव आईं हैं। यानी चमगादड़ों की कोरोना या रैबीज से मौत होने का जो संदेह जताया जा रहा था, वह निर्मूल साबित हुआ है। इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।