{"_id":"6473ae029bd2cb5b5e048084","slug":"basuki-tiwari-became-the-president-of-all-india-registered-nurses-federation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-184824-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बासुकी तिवारी बने ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्सेज फेडरेशन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बासुकी तिवारी बने ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्सेज फेडरेशन के अध्यक्ष
विज्ञापन
फोटो-
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संयुक्त मंच का किया गया गठन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर रविवार को ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्सेज फेडरेशन का चुनाव हुआ। सर्व सम्मति से अध्यक्ष के पद पर जिलाध्यक्ष बासुकी नाथ तिवारी को चुना गया। जबकि, जिला महासचिव पुष्पा राय, जिला उपाध्यक्ष मोना चौरसिया और जिला उप महासचिव विकास को चुना गया। मुख्य अतिथि पूर्वाेत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने चुने हुए कर्मियों को बधाई दी।
इस दौरान रमेश कुमार, रूपेश कुमार श्रीवास्तव, लीना सिंह, राघवेंद्र कुमार, राजेश सिंह, भारतेंदु यादव, अशोक पांडेय मौजूद रहे। अंत में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संयुक्त मंच का गठन किया गया है। इसमें सह संयोजक की जिम्मेदारी दीपक चौधरी, देवेश सिंह, कौशल सिंह और केएम मिश्रा को, मीडिया प्रभारी अजय त्रिपाठी को बनाया गया। रूपेश श्रीवास्तव ने बताया कि 30 मई को नगर में पेंशन रथ का आगमन हो रहा है। पेंशन रथ का स्वागत 10 बजे नंदा नगर में किया जाएगा। इसके बाद मोहद्दीपुर, विश्वविद्यालय मोड़ से मुड़कर पीडब्ल्यूडी डाक बंगला पहुंचेगा। पीडब्ल्यूडी डाक बंगले के पीछे डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन पर 11 बजे जनसभा होगी।