फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Basti Image of VVPAT machine while voting goes viral on social media

Basti: वोट देते समय वीवीपैट मशीन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अधिकारियों ने मामले की शुरू की  जांच

Sat, 25 May 2024 10:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 25 May 2024 10:13 PM IST
सार

एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि की जा रही है। यदि मामला सही पाया गया तो संबंधितों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Basti Image of VVPAT machine while voting goes viral on social media
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में पूरी सख्ती के बीच बूथ के भीतर मोबाइल ले जाने पर रोक थी। इसे लेकर सुरक्षा बल पूरी ताकत लगाए हुए थे। पुलिस सभी को जांच के बाद ही भीतर जाने दे रही थी। इसी बीच दोपहर में फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक मतदाता ने एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट डाला और उसकी वीवीपैट मशीन की तस्वीर वायरल हो गई। इसके थोड़ी ही देर बाद एक अन्य मतदाता ने दूसरे दल के पक्ष में वोट डालते समय वोटिंग मशीन पर अंगुली रखकर वीडियो वायरल कर दिया। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गरम रहा।

विज्ञापन


तमाम मतदाता इसे लेकर चर्चा करते रहे कि आखिर मोबाइल लेकर वोटर भीतर कैसे पहुंच गया। हालांकि अभी इसके सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है, मगर मामले की जानकारी पुलिस उच्चाधिकारियों तक पहुंच गई है। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि की जा रही है। यदि मामला सही पाया गया तो संबंधितों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। यह भी जांच की जा रही है कि जब इतनी सख्त निगरानी थी तो कैसे मतदाता मोबाइल लेकर भीतर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed