{"_id":"617bdf949cf5c554c738f216","slug":"basti-district-patient-got-corona-infected-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Basti: बस्ती जिले का मरीज लखनऊ में हुआ कोरोना संक्रमित, अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Basti: बस्ती जिले का मरीज लखनऊ में हुआ कोरोना संक्रमित, अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग
Fri, 29 Oct 2021 05:18 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Oct 2021 05:18 PM IST
सार
डॉ. सीएल कन्नौजिया का कहना है कि अगर आपके घर में महानगर या कोरोना प्रभावित जिले से कोई आता है तो उसकी आरटीपीसीआर जांच जरूर कराएं। जांच रिपोर्ट आने तक उसे आईसोलेशन में रहने की सलाह दें।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के आवास विकास कॉलोनी में मिला कोरोना मरीज लखनऊ में संक्रमित हुआ है। स्वास्थ्य विभाग मरीज के परिजनों व उसके घर के आसपास के लोगों की जांच करा रही है। अब तक किसी और की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली है।
विज्ञापन
आईडीएसपी के जिला सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिली महिला 17 अक्तूबर को बस्ती से लखनऊ चली गई थी। उसने 26 अक्तूबर को जांच कराई थी। 27 अक्तूबर को आरटीपीसीआर जांच में वह पॉजिटिव मिली। महिला व उसके परिजनों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में इस बात की आशंका है कि वह लखनऊ में रहने के दौरान संक्रमित हुई होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गुरुवार को आवास विकास कॉलोनी में रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) की दो टीम लगाई गई थी। महिला के घर वालों व उसके घर के आसपास के 78 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। इसके अलावा 80 लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।
विज्ञापन
रविवार को कार्यालय व स्कूल जाने पर छूटे हुए लोगों की जांच कराई जाएगी। मरीज के परिजनों से होम आईसोलेशन की गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। आरआरटी महिला के स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। जिले में पिछले दो माह से कोरोना का कोई केस नहीं मिला था।
दूसरे जिलों से आने वाले जरूर कराएं जांच
डॉ. सीएल कन्नौजिया का कहना है कि अगर आपके घर में महानगर या कोरोना प्रभावित जिले से कोई आता है तो उसकी आरटीपीसीआर जांच जरूर कराएं। जांच रिपोर्ट आने तक उसे आईसोलेशन में रहने की सलाह दें। ऐसे समय में जब कोरोना की तीसरी लहर की आशंका है, सावधानी अपनाकर इसे रोका जा सकता है। त्योहारी सीजन में सजगता बेहद जरूरी है। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें। भीड़भाड़ में जाने से बचें तथा दुकान व बाजार में शारीरिक दूरी बनाकर रखें। अगर किसी को बुखार, जुकाम और सांस की शिकायत है तो वह नजदीकी अस्पताल में जाकर चिकित्सक की सलाह जरूर ले।