फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti corona report today many covid 19 positive got in basti

बस्ती में 48 घंटे में मिले 82 नए कोरोना पॉजिटिव, तीन संक्रमितों ने गंवाई जान

Sun, 16 Aug 2020 06:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 16 Aug 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Basti corona report today many covid 19 positive got in basti
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

बस्ती जिले में कोरोना से पिछले 48 घंटे में जहां दो लोगों की मौत हुई वहीं 82 पॉजिटिव भी पाए गए हैं। वहीं दो दिन में 42 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से रविवार को आई रिपोर्ट में जिले में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1858 हो गई है। जबकि 959 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 857 जबकि कोरोना से अब तक 42 लोगों की जान जा चुकी है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।

विज्ञापन

 
जिले में अब तक 49223 का नमूना जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें से 48726 की रिपोर्ट मिल चुकी है। इसमें से 46833 निगेटिव पाए गए हैं, जबकि 1858 की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। 497 लोगों की रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार है। इसके चलते जिले में 257 स्थानों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर लॉकडाउन कर दिया गया है। इसमें सदर क्षेत्र के 139 स्थान, हर्रैया के 87, भानपुर के 26 व रुधौली के पांच स्थान शामिल हैं। इन स्थानों पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसमें अधिकांश इलाके शहरी क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई 82 की रिपोर्ट में 57 पॉजिटिव शनिवार को मिले थे, जबकि 25 की रिपोर्ट रविवार को आई है। रविवार को 625 लोगों की जांच का नमूना बीआरडी मेडिकल कॉलेज को भेजा गया है। तमाम प्रयास के बावजूद भी कोरोना का प्रभाव आम जन तक पहुंच रहा है। तेजी से बढ़ रहे मरीजों को लेकर स्वास्थ्य विभाग तो परेशान है ही प्रशासन की भी भाग दौड़ तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अबतक करीब पचास हजार लोगों की जांच कराई गई है, जिसमें से महज 1858 पॉजिटिव पाए गए हैं और 959 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। कोरोना के संकमण से प्रशासनिक, पुलिस व स्वास्थ्य महकमा भी अछूता नहीं रहा। इन स्थितियों के बावजूद लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे यह बीमारी पांव पसार रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed