फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Basic School 55 fake teachers committed 26.79 crore rupees in Gorakhpur

बेसिक स्कूलः 55 फर्जी शिक्षकों ने डकारे 26.79 करोड़ रुपये, जांच में जुटे अधिकारी

Tue, 01 Sep 2020 04:43 PM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।
विवेक सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Sep 2020 04:43 PM IST
सार

  • बेसिक शिक्षा विभाग ने 55 शिक्षकों से वेतन रिकवरी की फाइल तैयार कर शासन को भेजी
  • जंगल कौड़िया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भिटनी के जय प्रकाश मिश्रा ने सर्वाधिक 77 लाख रुपये वेतन लिया

 

विज्ञापन
Basic School 55 fake teachers committed 26.79 crore rupees in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर फर्जी दस्तावेजों के सहारे परिषदीय विद्यालयों में नौकरी हासिल करने वाले फर्जी शिक्षकों से वेतन रिकवरी की कार्रवाई में तेजी आ गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने पिछले डेढ़ साल में बर्खास्त 55 फर्जी शिक्षकों से 26,79,28,672 रूपये वेतन के रूप में वसूलने की फाइल तैयार कर डीएम को भेज दिया है। जल्द ही इन फर्जी शिक्षकों से वेतन रिकवरी की कार्रवाई शुरू होगी।

विज्ञापन


सर्वाधिक वेतन डकारने वालों में जंगल कौड़िया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भिटनी में तैनात रहे जयप्रकाश मिश्रा का नाम आगे हैं। इनसे प्रशासन को 77,17,684 लाख रूपये वेतन की रिकवरी करना है। इनके बाद दूसरे नंबर पर उरुवा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिकरी बुजुर्ग के शिक्षक सुनील सिंह पर 77,10,205 और तीसरे नंबर पर गोला ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुनवार बाबू पर तैनात रहे संजीत कुमार से 75,69,051 वेतन की रिकवरी तैयार हुई है।
विज्ञापन


आरोपी शिक्षक कई वर्षों तक प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर नौकरी कर रहे थे। शिकायत के बाद हुई जांच में इनकी पोल खुलकर सामने आई है। बेसिक शिक्षा विभाग में कूटरचित दस्तावेजों के सहारे दशकों तक नौकरी करने वाले इन शिक्षकों के खिलाफ विभाग को शिकायत मिली थी। जांच के दौरान इनके प्रमाण पत्र संदिग्ध मिलने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले इन्हें तत्काल निलंबित करने हुए वेतन आहरण पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आरोपी शिक्षकों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए विभाग बुलाया गया। मगर ज्यादातर शिक्षक अपने दस्तावेज लेकर विभाग नहीं पहुंचे। कई दफा नोटिस जारी करने के बाद से विभाग ने इन्हें बर्खास्त कर दिया।

 

61 बर्खास्त, 27 निलंबित और कई रडार पर

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अब तक 61 फर्जी शिक्षकों को कूटरचित दस्तावेजों के सहारे नौकरी के आरोप में बर्खास्त किया गया है। वहीं 27 शिक्षकों को निलंबित करते हुए इनकी जांच संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को दी है। इनके रिपोर्ट के आधार पर विभाग फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त करने के साथ ही वेतन रिकवरी तैयार करा रहा है।

42 पर मुकदमा दर्ज, 19 और शिक्षकों पर होगा मुकदमा
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अब तक 42 शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। इनमें 37 शिक्षकों के खिलाफ पिछले ही वर्ष राजघाट थाने में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। शेष 19 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है। शासन ने भी इसपर रिपोर्ट तलब की है। इस महीने इन शिक्षकों पर भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि 55 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ वेतन रिकवरी की फाइल तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपी शिक्षकों से वेतन रिकवरी की कार्रवाई शुरू होगी। हाल ही में बर्खास्त हुए शिक्षकों के वेतन रिकवरी की फाइल तैयार की जा रही है। इसे भी जल्द शासन को भेज दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed