फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Barricading started for construction of multilevel parking in Ghantaghar

Gorakhpur News: घंटाघर में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण के लिए बैरिकेडिंग शुरू

Sun, 28 Jan 2024 04:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Barricading started for construction of multilevel parking in Ghantaghar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। घंटाघर में बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण के लिए बैरिकेडिंग का कार्य शुरू हो गया है। शहीद बंधु सिंह पार्क के पास प्रवर्तन दल के साथ मिल कर सीएनडीएस के अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी ने अतिक्रमण हटा बैरिकेडिंग कर लिया है।
यहां आवंटित की गई दुकानों को खाली कराने के लिए नगर निगम की ओर से व्यापारियों से बातचीत भी की जा रही है। निगम की 40 से अधिक दुकानों को खाली कराया जाना है। इसे तोड़कर पूरा स्थल समतल किया जाएगा, ताकि यहां मल्टीलेवल स्मार्ट पार्किंग का निर्माण किया जा सके।
विज्ञापन


दुकानदारों की शंका का हो समाधान
खाली पड़ी जमीन पर अतिक्रमण कर दुकानें लगाने वालों को चेताया गया कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सामान जब्त कर लिया जाएगा। सराफा मंडल के पूर्व अध्यक्ष शरद चंद्र अग्रहरी ने कहा कि नगर निगम की ओर से दुकानदारों को पूरी जानकारी दी जानी चाहिए। मल्टीलेवल पार्किंग बनने से सभी का लाभ होगा, लेकिन दुकानदारों की शंकाओं का समाधान किया जाए। उन्होंने निगम प्रशासन से आग्रह किया कि दुकानदारों को यह जानकारी जरूर दें कि कितनी और किस साइज की दुकानें दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed