{"_id":"62fde7decb2197070d15e98b","slug":"barbed-crosses-shoulder-of-laborer-saved-his-life-by-doing-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"BRD के डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन: मजदूर के कंधे के आर-पार हुआ सरिया, सर्जरी कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BRD के डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन: मजदूर के कंधे के आर-पार हुआ सरिया, सर्जरी कर बचाई जान
Thu, 18 Aug 2022 01:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:05 PM IST
सार
प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि सर्जरी की टीम ने सफल ऑपरेशन कर बीआरडी के डॉक्टरों की काबिलियत को दर्शाया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन मरीजों के इलाज में हर संभव मदद के लिए तैयार है। बीआरडी की हर सुविधा को मरीजों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंधे से आर-पार हुए सरिये को निकाल कर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मजदूर की जान बचाई है। सरिया आर-पार होने के कारण हथेलियों तक रक्त पहुंचाने वाली रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त हो गई थीं। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने क्षतिग्रस्त नसों को भी ठीक किया। बुधवार को डॉक्टरों ने मजदूर को डिस्चार्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, महाराजगंज के कोठीभार निवासी अशोक (25) मजदूरी करते हैं। नौ अगस्त को वह महाराजगंज में भवन निर्माण के काम में लगे हुए थे। इस बीच उनका पांव फिसल गया। इससे वह गिरे और सरिया दाहिने कंधे के आर-पार हो गया। करीब तीन फुट लंबा सरिया उनके शरीर में धंसा हुआ था। अन्य लोग उसे इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। घायल अशोक को सर्जरी विभाग के डॉ. अभिषेक जीना की निगरानी में भर्ती कराया गया। डॉ. अभिषेक जीना ने बताया कि मरीज की जान बचाने के साथ ही हथेली की ताकत को भी बचाने का अभियान था। इसमें सफलता मिल गई है।