फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bar Association Civil Court is 127 years old

गोरखपुर: 127 साल पुराना है बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट, यहां के सदस्य अधिवक्ता पहुंचे हैं कई महत्वपूर्ण पदों पर

Mon, 14 Mar 2022 10:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Mar 2022 10:54 AM IST
सार

 अधिवक्ता रहे स्वर्गीय चारु चंद्र दास ने अपनी संपूर्ण संपत्ति चारु चंद्र दास ट्रस्ट के माध्यम से क्षय रोगियों को समर्पित कर दिया था। उनकी इस नेकनियती ने एसोसिएशन के सदस्यों को प्रेरित किया।

विज्ञापन
Bar Association Civil Court is 127 years old
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

बार एसोशिएसन सिविल कोर्ट की स्थापना वर्ष 1895 में हुई थी। एसोसिएशन के पहले अध्यक्ष रहे मुंशी हरिदत्त से लेकर मौजूदा अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय तक ने अपनी कर्तव्य निष्ठा व विद्वता से प्रभावित किया है। इसी प्रकार पहले मंत्री जनाब मौलवी हसानुल्लाह से लेकर मौजूदा मंत्री अनुराग दुबे तक एसोसिएशन के प्रति अपनी वफादारी और निष्ठा के चलते सभी के प्रिय रहे।

विज्ञापन


आजादी से पहले देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज भी गोरखपुर जिले में ही थे। न्याय के लिए लोगों को गोरखपुर कचहरी आना पड़ता था। वर्ष 1895 में अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट का गठन किया था। मुंशी हरिदत्त को पहला अध्यक्ष और मौलवी हसानुल्लाह को मंत्री बनाया गया था।
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम में शामिल रहे अधिवक्ता
स्वतंत्रता संग्राम में भी इस बार एसोसिएशन का योगदान रहा। यहां के सदस्य रहे अधिवक्ता स्वर्गीय बाबू विंध्यवासिनी प्रसाद, स्वर्गीय ठाकुर सिंहासन सिंह, स्वर्गीय चंद्रिका लाल, स्वर्गीय पंडित उमाशंकर ओझा, स्वर्गीय हरिशंकर प्रसाद गुप्त, स्वर्गीय रघुनाथ चतुर्वेदी, स्वर्गीय सुलेमान अंसारी, स्वर्गीय इस्तफा हुसैन आदि ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कला के क्षेत्र में रहा योगदान
इस एसोसिएशन के सदस्य रहे कई अधिवक्ताओं में साहित्य के प्रति भी गहरा अनुराग था। कला और साहित्य के क्षेत्र में किए गए उनके कार्य आज भी नए अधिवक्ताओं को प्रेरणा देते हैं। स्वर्गीय गोरख प्रसाद, स्वर्गीय रघुपति सहाय,  स्वर्गीय लाल अयोध्या दास, स्वर्गीय मुंशी नरसिंह प्रसाद, राज राजेश्वरी प्रसाद, कामिल हुसैन, लाला मुंशी भगवती प्रसाद, मुंशी दत्तलाल, अंबर बाबू, रंगलाल जिगर, बाबू बद्री प्रसाद, जगदीश प्रसाद, बिरल साजिद अली अख्तर,  स्वर्गीय सुरेश चंद्र त्रिपाठी आदि ने अपने कार्यों से एसोसिएशन की गरिमा बढ़ाई।

राजनीतिक रूप से भी उर्वर है यह एसोसिएशन
इस एसोसिएशन के सदस्य रहे स्वर्गीय उदय प्रताप दुबे विधानसभा के सदस्य थे।  वहीं स्वर्गीय कृष्णपाल सिंह व नागेंद्र नाथ सिंह एमएलसी थे। स्वर्गीय अवधेश कुमार श्रीवास्तव भी विधायक रहे। विनोद कुमार पांडेय एमएलसी रहे। पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य  शिव प्रताप शुक्ला भी इस एसोसिएशन के सदस्य हैं। बांसगांव के सांसद रहे राजनारायण पासी भी एसोसिएशन से जुड़े थे। स्वर्गीय नागेश्वर प्रसाद शाही राज्यसभा सदस्य रहे।

समाज सेवा में भी खास स्थान
इस एसोसिएशन के अधिवक्ता रहे स्वर्गीय चारु चंद्र दास ने अपनी संपूर्ण संपत्ति चारु चंद्र दास ट्रस्ट के माध्यम से क्षय रोगियों को समर्पित कर दिया था। उनकी इस नेकनियती ने एसोसिएशन के सदस्यों को प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed