{"_id":"6024ec909836f30dcf502356","slug":"banks-will-remain-closed-on-15-and-16-march-against-privatization","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में निजीकरण के खिलाफ 15 और 16 मार्च को बंद रहेंगे बैंक, हड़ताल की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में निजीकरण के खिलाफ 15 और 16 मार्च को बंद रहेंगे बैंक, हड़ताल की घोषणा
Thu, 11 Feb 2021 02:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Feb 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
बैंक। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजीकरण के खिलाफ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने 15 और 16 मार्च को हड़ताल की घोषणा की है। ऐसे में अगले महीने 13 लेकर 15 मार्च तक लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में दो और सरकारी बैंकों के निजीकरण की घोषणा की है। कौन से दो बैंक बंद किए जाएंगे इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। निजीकरण को लेकर सरकारी बैंकों के कर्मचारियों में डर बन गया है।
विज्ञापन
इसकी वजह यह है कि इस निजीकरण का शिकार बड़े से लेकर छोटा तक कोई भी बैंक हो सकता है। ऐसे में सरकार की इस घोषणा के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने 15 और 16 मार्च को दो दिनों की हड़ताल का एलान किया है। इसके पहले 13 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार और 14 मार्च को रविवार होने की वजह से बैंक वैसे ही बंद रहेंगे।
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन गोरखपुर शाखा के कन्वीनर केके तिवारी का कहना है कि इसके पहले सरकार आईडीबीआई बैंक का साल 2019 में निजीकरण कर चुकी है और पिछले चार साल में 14 सरकारी बैंकों का विलय भी किया गया है।
वही बजट में दो और बैंकों को बंद करने की घोषणा की गई है। सरकार की इस घोषणा का बैंक कर्मचारी पुरजोर विरोध करेगा। इसी क्रम में 15 और 16 मार्च को बैंकों में हड़ताल की घोषणा की गई है। गोरखपुर के सभी सरकारी बैंक इन दोनों दिन बंद रहेंगे।