{"_id":"6037ace58ebc3ee92045404d","slug":"banks-will-remain-closed-for-three-days-due-to-holidays","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए मार्च में कब-कब रहेगी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए मार्च में कब-कब रहेगी छुट्टी
Fri, 26 Feb 2021 12:14 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
बैंक। (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में शुक्रवार से लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं अगले माह बैंकों के आठ दिन बंद रहने की संभावना है। एक बार लगातार चार दिन तो दूसरी बार लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को मोहम्मद हजरत अली के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद चौथे शनिवार और फिर रविवार की वजह से बैंकों में ताले लगे रहेंगे।
वहीं मार्च में बैंकों के निजीकरण की घोषणा के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर 13 से 16 मार्च तक लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा होली की वजह से 27 से 29 मार्च तक बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक
26 फरवरी- मो. हजरत अली का जन्मदिन
27 फरवरी- चौथा शनिवार
28 फरवरी- रविवार
11 मार्च- महाशिवरात्रि
13 मार्च- दूसरा शनिवार
14 मार्च- रविवार
15 मार्च- हड़ताल (प्रस्तावित)
16 मार्च- हड़ताल (प्रस्तावित)
27 मार्च- चौथा शनिवार
28 मार्च- रविवार एवं होली
29 मार्च- होली (धुलंडी)
स्वनिधि योजना के लिए इस शनिवार खुली रहेंगी सभी बैंकों की कुछ शाखाएं
चौथे शनिवार के बावजूद सभी बैंकों की कुछ शाखाएं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लिए खुली रहेंगी। भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम पीसी बरोड़ ने कहा कि शहर की 20 शाखाएं खुली रहेंगी, इनमें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना संबंधी कार्य होंगे। वहीं पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजीव जैन ने बताया कि जिन शाखाओं में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना संबंधी कार्य हो रहे हैं, वहीं शाखाएं खुली रहेंगी। हालांकि वहां बैंकिंग संबंधी और अन्य कोई काम नहीं होगा।
विज्ञापन