{"_id":"69a3eb39e61777fbf30ead54","slug":"banks-will-remain-closed-for-four-days-for-holi-festival-increasing-concern-for-traders-2026-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली के अवसर पर अवकाश: चार दिन बैंक रहेंगे बंद, 400 करोड़ रुपये का नुकसान- व्याापरियों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के अवसर पर अवकाश: चार दिन बैंक रहेंगे बंद, 400 करोड़ रुपये का नुकसान- व्याापरियों की बढ़ी चिंता
Sun, 01 Mar 2026 01:01 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:01 PM IST
सार
होली के त्योहार के चलते बैंक बंदी की गई है। एक को रविवार है, सोमवार, मंगलवार और बुधवार बैंक बंद रहेंगे। पांच मार्च को बैंक फिर खुलेंगे। शनिवार को बैंक खुले तो सुबह से लोगों की भीड़ जुट गई। कोई नकदी निकालने के लिए आया था, तो कोई आरटीजीएस करा रहा था।
विज्ञापन
बंद रहेंगे बैंक
- फोटो : istock
विस्तार
एक से चार मार्च तक बैंक बंद रहेंगे। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना तो करना ही पड़ेगा, साथ ही बैंकों को भी 400 करोड़ का नुकसान होगा। सामान्य दिनों में जिले के सभी बैंकों में लगभग 100 करोड़ का टर्नओवर होता है। ऐसे में चार दिन बैंक के बंद रहने से 400 करोड़ के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को बंदी के दिन बैंक खुले तो यह टर्नओवर बढ़कर 150 करोड़ रुपये का हो गया। दिन भर बैंकों में लोगों की भीड़ भी रही। होली के त्योहार के चलते बैंक बंदी की गई है। एक को रविवार है, सोमवार, मंगलवार और बुधवार बैंक बंद रहेंगे। पांच मार्च को बैंक फिर खुलेंगे।
विज्ञापन
शनिवार को बैंक खुले तो सुबह से लोगों की भीड़ जुट गई। कोई नकदी निकालने के लिए आया था, तो कोई आरटीजीएस करा रहा था। इसके साथ ही लोग आरडी-एफडी करा रहे तो कोई उसे तुड़वा रहा था। कोई अन्य काम से आया हुआ था। दिन भर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
शाम को बताया गया कि जिले भर में करीब 150 करोड़ का टर्नओवर हुआ है। एसबीआई मुख्य शाखा पर मुख्य प्रबंधक अमित शंकर सुबह से देर शाम तक काम करते दिखे। वहीं अन्य कर्मचारी भी लोगों के काम करते रहे। इसी तरह आजाद चौक यूनियन शाखा, रुस्तमपुर नहर रोड पर पीएनबी में कर्मचारी काम में जुट रहे।
इस संबंध में लीड बैंक मैनेजर डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को भीड़ के चलते बैंकों को टर्नओवर 150 करोड़ तक होने का अनुमान है। चार दिन बैंक बंद होने से लोगों को थोड़ी बहुत परेशानी होगी। बैंकों का नुकसान भी होगा।
इस संबंध में लीड बैंक मैनेजर डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को भीड़ के चलते बैंकों को टर्नओवर 150 करोड़ तक होने का अनुमान है। चार दिन बैंक बंद होने से लोगों को थोड़ी बहुत परेशानी होगी। बैंकों का नुकसान भी होगा।