{"_id":"6026168fec91fd3fc955a531","slug":"banks-will-closed-on-13-to-16-march-against-privatization-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 से लेकर 16 मार्च तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए क्या है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 से लेकर 16 मार्च तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए क्या है बड़ी वजह
Fri, 12 Feb 2021 11:17 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजीकरण के खिलाफ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने 15 और 16 मार्च को हड़ताल की घोषणा की है। ऐसे में अगले महीने 13 से लेकर 16 मार्च तक लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में दो और सरकारी बैंकों के निजीकरण की घोषणा की है। कौन से दो बैंक बंद किए जाएंगे, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
निजीकरण को लेकर सरकारी बैंकों के कर्मचारियों में डर बन गया है। इसकी वजह यह है कि इस निजीकरण का शिकार बड़े से लेकर छोटा कोई भी बैंक हो सकता है। ऐसे में सरकार की इस घोषणा के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने 15 और 16 मार्च को दो दिनों की हड़ताल का ऐलान किया है।
विज्ञापन
इसके पहले 13 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार और 14 मार्च को रविवार होने की वजह से बैंक वैसे ही बंद रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन गोरखपुर शाखा के संयोजक केके तिवारी का कहना है कि इसके पहले सरकार आईडीबीआई बैंक का साल 2019 में निजीकरण कर चुकी है और पिछले चार साल में 14 सरकारी बैंकों का विलय भी किया गया है। वहीं बजट में दो और बैंकों को बंद करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
केके तिवारी ने कहा कि सरकार की इस घोषणा का बैंक कर्मचारी पुरजोर विरोध करेंगे। इसी क्रम में 15 और 16 मार्च को बैंकों में हड़ताल की घोषणा की गई है। गोरखपुर के सभी सरकारी बैंक इन दोनों दिन बंद रहेंगे।