{"_id":"6ab44040c7f0777f9c065b1c","slug":"bank-manager-assaulted-at-golghar-multi-level-parking-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1461485-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोलघर मल्टीलेवल पार्किंग में बैंक मैनेजर से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोलघर मल्टीलेवल पार्किंग में बैंक मैनेजर से मारपीट
विज्ञापन
गोरखपुर। गोलघर मल्टीलेवल पार्किंग में यूनियन बैंक के मुख्य प्रबंधक से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पार्किंग स्टाफ के चार अज्ञात कर्मचारियों ने पूर्व रंजिश को लेकर बैंक मैनेजर के साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद पार्किंग परिसर में कुछ देर के हंगामा मच गया। कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामगढ़ताल क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी मनीष सिंह गोलघर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की जलकल शाखा में मुख्य प्रबंधक हैं। उन्होंने कैंट थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी कार गोलघर की मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ा करने के बाद जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पार्किंग स्टाफ के चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। पूर्व रंजिश को लेकर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
मनीष सिंह के अनुसार, घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पार्किंग परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है।
बताया जा रहा है कि गोलघर मल्टीलेवल पार्किंग का स्टाफ इससे पहले भी वाहनों को उठाने और वाहन मालिकों से दुर्व्यवहार को लेकर चर्चा में रहा है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।