{"_id":"6ab599de21585a31e009b1e5","slug":"bank-employees-staged-a-protest-and-warned-of-a-three-day-strike-starting-from-the-28th-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1462122-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, 28 से तीन दिवसीय हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, 28 से तीन दिवसीय हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन
गोरखपुर। पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह लागू करने, परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) में असमानता समेत अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को यूएफबीयू (यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस) के बैनर तले प्रदर्शन किया। बैंक यूनियनों ने 28, 29 और 30 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का एलान किया है। संगठन का दावा है कि इसमें देशभर के करीब नौ लाख अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।
बैंक रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में प्रदर्शन के दौरान यूएफबीयू के जिला कंवीनर यूपीएन सिंह ने कहा कि हर शनिवार को अवकाश देने के मुद्दे पर सरकार के साथ वर्ष 2015 से बातचीत चल रही है। मार्च 2024 में इस संबंध में सहमति भी बन चुकी है लेकिन करीब ढाई वर्ष बाद भी इसे लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि हर शनिवार बंद रखने के बदले बैंककर्मी प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करने पर भी सहमत हैं।
स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के उप महामंत्री राहुल कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्ष में 26 शनिवार पहले से बंद रहते हैं। शेष शनिवार में भी तीन-चार शनिवार त्योहारों के कारण अवकाश वाले होते हैं। ऐसे में बाकी शनिवार को अवकाश देने की मांग है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यालयों के साथ आरबीआई, नाबार्ड और कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है लेकिन बैंक कर्मचारियों की मांग अभी लंबित है। उन्होंने चेतावनी दी कि 28 से 30 सितंबर की हड़ताल के बाद भी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 26 अक्तूबर से देशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में पंजाब नेशनल बैंक के अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, यूनियन बैंक के संतोष कुमार व सचिव पुनीत धर दुबे, केनरा बैंक के प्रभारी विवेक कुमार, यूको बैंक के सचिव मुरारी शुक्ला, बैंक ऑफ बड़ौदा के महासचिव श्रेयांश श्रीवास्तव, इंडियन बैंक के सचिव आकाश सिंह, स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के सहायक महामंत्री अनिल और संदीप समेत विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।