{"_id":"645ea100db3fef15b9025dd4","slug":"bandhu-singh-park-multilevel-parking-will-be-built-in-2000-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-163511-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 2000 वर्ग मीटर में बनेगी बंधु सिंह पार्क मल्टीलेवल पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 2000 वर्ग मीटर में बनेगी बंधु सिंह पार्क मल्टीलेवल पार्किंग
विज्ञापन
पांच मंजिली पार्किंग में 63 चौपहिया वाहन समेत कुल 334 गाड़ियां होंगी खड़ी
नगर आयुक्त ने निरीक्षण के बाद दिए प्रारूप में बदलाव के सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बंधु सिंह पार्क मल्टीलेवल पार्किंग कुल 2000 वर्ग मीटर एरिया में बनेगा। इसमें शीतला मंदिर के लिए भी जगह छोड़ा जाएगा। वहीं, पांच मंजिली इस पार्किंग में 42 दुकानों के अलावा 63 चौपहिया वाहनों समेत कुल 334 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। इससे घंटाघर, माया बाजार, हिंदी बाजार आदि प्रमुख बाजारों में पार्किंग की समस्या दूर होगी। साथ ही यहां लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) के अधिकारियों के अलावा सराफा मंडल के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण के बाद आयोजित बैठक में इसकी रूपरेखा तैयार की गई। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने सर्राफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा, संरक्षक पंकज गोयल के अलावा सीएंडडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर एके सिंह, अवर अभियंता सत्येंद्र कुमार, नगर निगम के अधिशासी अभियंता एनडी पांडे के साथ बंधु सिंह पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएंडडीएस के अधिकारियों ने नक्शे के माध्यम से मल्टी लेवल पार्किंग संबंधित जानकारी दी। प्रोजेक्ट के अनुसार इसमें बेसमेंट में दो पार्किंग के अलावा दूसरी मंजिल पर भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। भूतल एवं पहली मंजिल पर कुल 42 दुकानें बनाई जाएंगी। इसके अलावा शीतला माता मंदिर के लिए अलग से जगह दिया जाएगा। यूरिनल का भी निर्माण किया जाएगा। प्रोजेक्ट मैनेजर एके सिंह ने कहा कि नगर आयुक्त ने मल्टीलेवल पार्किंग के लेआउट में कुछ सुधार का सुझाव दिया है। इसके बाद पार्किंग के डिजाइन को अंतिम रूप दिया जाएगा।
:: नगर निगम की पुरानी बिल्डिंग में काम करेंगे जलकल विभाग के कर्मचारी
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार सुबह नगर निगम की पुरानी बिल्डिंग में संचालित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यालयों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने जलकल विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को यहां शिफ्ट करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने जर्जर हो चुकी जलकल बिल्डिंग को ध्वस्त कर नई बिल्डिंग बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
:: पॉलिथीन मिलने पर वसूला 1700 रुपये जुर्माना
नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने शुक्रवार को यातायात तिराहा से महाराणा प्रताप मूर्ति होते हुए रेलवे बस स्टेशन तक स्वच्छता के साथ अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान सभी दुकानदारों को गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने का आह्वान किया। इसके अलावा टीम ने तारामंडल इलाके में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। 2.8 किलोग्राम पॉलिथीन मिलने पर 1700 रुपये जुर्माना वसूला गया।