{"_id":"65c0e84159d86944220bb2ab","slug":"bandhu-singh-park-corporation-shops-empty-shops-will-be-demolished-on-the-day-of-weekly-closure-2024-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बंधू सिंह पार्क- निगम की दुकानें खाली, साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानों का होगा ध्वस्तीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बंधू सिंह पार्क- निगम की दुकानें खाली, साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानों का होगा ध्वस्तीकरण
Mon, 05 Feb 2024 07:23 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 05 Feb 2024 07:23 PM IST
सार
गोरखपुर के घंटाघर में बनने वाले शहीद बंधू सिंह मल्टीलेवल पार्किंग एवं शापिंग कांप्लेक्स को लेकर दुकानें खाली हो चुकी हैं। मंगलवार से इनका ध्वस्तीकरण शुरू हो जाएगा। नगर निगम की ओर से दुकानदारों को दुकानें खाली करने के लिए पांच फरवरी तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन
घंटाघर बंधू सिंह पार्क के पास की दुकानों को नगर निगम द्वारा देर रात ध्वस्त किया गया। ( फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
गोरखपुर के घंटाघर में बनने वाले शहीद बंधू सिंह मल्टीलेवल पार्किंग एवं शापिंग कांप्लेक्स को लेकर दुकानें खाली हो चुकी हैं। मंगलवार से इनका ध्वस्तीकरण शुरू हो जाएगा। इसी दिन हिंदी बाजार की साप्ताहिक बंदी होती है। ऐसे में दुकानों को तोड़ने में टीम को व्यापारियों का विरोध भी कम झेलना पड़ेगा और दुकान तो़ड़ने में आसानी होगी।
नगर निगम की ओर से दुकानदारों को दुकानें खाली करने के लिए पांच फरवरी तक का समय दिया गया था। इसके पहले ही सभी ने अपनी दुकानें खाली कर दीं। बंधू सिंह पार्क के पास खाली हो चुकीं कुछ दुकानों का ध्वस्तीकरण शनिवार रात में ही हो गया था। निर्माण की जद में आ रही दुकानें दो पार्ट में हैं। शनिवार को एक हिस्से में दुकानें खाली नहीं हुई थीं।
सोमवार को सभी दुकानदारों ने अपना सामान निकाल लिया। छह फरवरी से सभी दुकानों को तोड़कर जगह खाली कराई जाएगी। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि छह फरवरी से मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण के लिए बाकी बची सभी दुकानों को तोड़ने का काम शुरू हो जाएगा। ध्वस्तीकरण का काम रात में ही होगा क्योंकि इससे मलबा हटाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
17 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27.53 करोड़ रुपये की लागत से घंटाघर में बनने वाले बंधू सिंह काॅमर्शियल कांप्लेक्स व मल्टीलेवल पार्किंग का शिलान्यास किया था। निर्माण के लिए 9.54 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी मिल चुकी है। जिनकी दुकानें तोड़ी जाएंगी, उन्हें नई दुकानों के निर्माण के बाद आवंटन में वरीयता दी जाएगी।