फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ban on movement of illegal mining dumpers at Ekla dam at night

Gorakhpur News: एकला बांध पर से रात में अवैध खनन वाले डंपरों के आवाजाही पर लगे रोक

Tue, 13 Jun 2023 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Ban on movement of illegal mining dumpers at Ekla dam at night
ट्रोमल संचालक ने नगर आयुक्त से की मांग, कहा कि इससे उड़ती है काफी धूल, होती है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एकला बांध पर कूड़े की छंटाई कर रहे ट्रोमल प्लांट संचालक ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल से इस रास्ते रात के वक्त अवैध मिट्टी खनन करने वाले डंपरों की आवाजाही पर रोक की मांग की है।
सोमवार को मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त यहां निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। ट्रोमल प्लांट संचालक ने इस बात की भी शिकायत किया कि रात को अवैध मिट्टी खनन के डंपर मनमाने ढंग से गुजरते हैं जिससे काफी धूल उड़ती है। ऐसे में कई बार मशीनें बंद करनी पड़ती है। उन्होंने अवैध खनन के ट्रकों के इधर से संचालन पर रोक लगाने की मांग की। नगर आयुक्त ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। दरअसल एनजीटी के आदेश के अनुसार एकला बांध पर इकट्ठा कूड़े को हटाया जाना है। इसी क्रम में आवंटित कंपनी ट्रोमल मशीन के जरिए कूड़े की छटाई कर रही है। इस दौरान नगर आयुक्त ने कूड़े के ढेर में लगी आग से निकल रहे धुएं पर नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल उसे बुझाने का निर्देश दिया। ट्राेमल प्लांट का संचालन करने वालों ने भी इसकी शिकायत की। कहा कि इससे काफी दमघोंटू स्थिति रहती है। वहीं रात के वक्त डंपरों की आवाजाही की वजह से धुएं के गुबार से काम करना मुश्किल हो जाता है। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि ने बताया कि प्रतिदिन 15 से 18 टन कचरा निस्तारित किया जा रहा है। कचरा सुखाने के लिए यहां तीन पोकलेन मशीनों के साथ दो ट्राेमल मशीनें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

:: माडर्न गारबेज स्टेशन जल्द पूरा करने का निर्देश
गोरखपुर। मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बसंतपुर, लालडिग्गी छोटी जेल के पास बनाए जा रहे माॅडर्न गारबेज स्टेशन के निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों व संबंधित फर्म के जिम्मेदारों से इसका निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। सोमवार को निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने मेयर से बताया कि नगर निगम की योजना है कि लोगों के घरों से एकत्र किए गए कूड़े को सीधे तैयार किए जा रहे गारबेज ट्रांसफर स्टेशन लाया जाए। जहां से सूखे और गीले कचरे को अलग करने के बाद वाहनों के जरिए सहजनवां के सुथनी में बनाए जा रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर भेजा जाए। इससे शहर के कूड़ा पड़ाव पर निर्भरता खत्म होगी। बताया कि शहर में 12 कूड़ा पड़ाव केंद्र थे, जिनमें तीन खत्म हो चुके हैं। जल्द ही नौसढ़ में भी नया गारबेज ट्रांसफर स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा। अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपर्ट दीपक वर्मा ने बताया कि इस गारबेज स्टेशन के सिविल कार्य पर 2.31 करोड़ रुपये एवं मैकेनिकल वर्क पर 4 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed