{"_id":"65aaf3b190133ffdc4000c24","slug":"ban-liftedelectricity-smart-meters-will-be-installed-again-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-439751-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रोक हटी...फिर लगेंगे बिजली स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रोक हटी...फिर लगेंगे बिजली स्मार्ट मीटर
विज्ञापन
-ज्यादा लाइनलाॅस वाले इलाकों में पहले लगेंगे ये मीटर
- बिजली निगम दो दिनों में शुरू कराएगा सर्वे का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर और बस्ती मंडल में जल्द ही फिर से स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाएंगे। मीटर लगाने के लिए दो दिन में सर्वे कार्य शुरू हो जाएगा। पहले उन इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे जहां लाइनलाॅस ज्यादा है। स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी के चलते तीन साल पहले शासन ने स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी थी।
गोरखपुर-बस्ती मंडल के कुल 27 लाख 33 हजार उपभोक्ता हैं। नगरीय विद्युत वितरण क्षेत्र के चारों डिविजन में 56 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। रोक हटाए जाने के बाद अब बचे हुए घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का रास्ता साफ हो गया है। इस बार फोर जीनस स्मार्ट मीटर लगेंगे।
दो दिन में शुरू होगा सर्वे का कार्य :
बिजली निगम के अभियंताओं के मुताबिक, बिजली निगम स्मार्ट मीटर लगाने वाली जीनस कंपनी के साथ मिलकर दो दिन में सर्वे का कार्य शुरू हो जाएगा। पहले चरण में सबस्टेशन, फीडरों से जुड़े कनेक्शनों का सर्वे होगा। सर्वे खत्म होने के बाद इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
कोट
जल्द स्मार्ट मीटर लगने शुरू हो जाएंगे। इस बार फोर जी तकनीक वाले स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। दो दिनों में सर्वे शुरू हो जाएगा। इसके बाद स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
ई. आशु कालिया, चीफ इंजीनियर गोरखपुर जोन