फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ban end on E- visa tourist from Nepal coming to India

ई-वीजा के पर्यटकों को नेपाल से भारत आने पर लगी रोक समाप्त, यात्रियों ने ली राहत की सांस

Tue, 11 Feb 2020 06:23 PM IST
हरीशचंद सिंह डिजिटल न्यूज डेस्क, (महराजगंज)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, (महराजगंज)। Published by: हरीशचंद सिंह Updated Tue, 11 Feb 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Ban end on E- visa tourist from Nepal coming to India
राहत की सांस लेते यात्री। - फोटो : अमर उजाला

भारत नेपाल सीमा स्थल मार्ग से नेपाल सहित अन्य देशों में जाने वाले ई वीजा धारक पर्यटको पर दुबारा वापसी की लगी रोक मंगलवार दोपहर को हटा ली गई है। भारत सरकार के निर्देशानुसार आब्रजन अधिकारी सोनौली ने सभी ई वीजा धारक पर्यटकों को भारत में आने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद सरहद पर फंसे सैकड़ों विदेशी यात्री नेपाल रवाना हुए और नेपाल से भारत आने वालों को भी अनुमति मिली।

विज्ञापन


सोमवार की शाम करीब चार बजे भारत सरकार के निर्देश के बाद आब्रजन अधिकारी सोनौली ने नोटिस लगाते हुए ई वीजा पर्यटको के पुन: भारत आगमन पर रोक लगा दिया था। जिससे सैकड़ों की संख्या में यात्री सीमा के दोनों तरफ फंस गए थे।  कुछ नेपाल की यात्रा किए बिना ही सोनौली से ही भारत वापस लौट गए। सोनौली बार्डर पर ई वीजा धारक विदेशियों के नेपाल से भारत में प्रवेश पर लगा रोक आज मंगलवार से हटा लिया गया है और आवाजाही शुरु हो गई है।
विज्ञापन


चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर भारत ने काफी सख्त रुख अपनाया था और ई-वीजा धारक विदेशियों के भारत आने पर सोमवार की शाम को आव्रजन विभाग ने रोक लगा दी थी। क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू कुमार साव ने बताया कि आज से ई वीजा के पर्यटकों पर लगी रोक को हटा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन और टूर आपरेटरों ने जताया खुशी

भैरहवा होटल संघ के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश श्रेष्ठ ,आशुतोष तिवारी टॉप ट्रेवल के गाइड, और मनोज सिंह एमएस टूर ट्रैवेल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर ने मंगलवार सोनौली पहुंचे और जानकारी लिया। दोपहर में सरकार द्वारा ई वीजा के रोक को पुन: वापसी लेने पर खुशी जताया।

उन्होंने बताया कि होटल बुकिंग,बस बुकिंग,रूट सब पहले से निश्चित रहता है। फैसला वापस नहीं होता तो बुद्ध सर्किट को काफी नुकसान होता। व्यवस्था से भारत के डिजिटल इंडिया को नुकसान होता। सोनौली आब्रजन अधिकारियों ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद मंगलवार की दोपहर से ई वीजा धारी पर्यटकों को पुन: भारत आगमन की अनुमति दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed