{"_id":"648daea099f4e8e50609e1f4","slug":"bams-students-practiced-yoga-and-pranayama-on-the-fourth-day-of-the-9th-amrit-yoga-week-at-guru-gorakshanath-institute-of-medical-sciences-run-under-mahayogi-gorakhnath-university-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-210518-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ग्रामीणों को प्राणायाम और योग का कराया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ग्रामीणों को प्राणायाम और योग का कराया अभ्यास
विज्ञापन
फोटो-
-- -- -- -
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में 9वें अमृत योग सप्ताह के चौथे दिन शनिवार को बीएएमएस विद्यार्थियों ने योग और प्राणायाम का अभ्यास किया। प्राचार्य डॉ. मंजूनाथ एनएस के नेतृत्व में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हर घर हर आंगन योग थीम के साथ सिक्टौर गांव में ग्रामवासियों को प्राणायाम और योग का अभ्यास कराया।
आचार्य साध्वी नंदन पांडेय ने कहा योग शरीर को दृढ़, मन शांत और कार्य करने की क्षमता को बढ़ाता है। इस दौरान शगुन, शीतल आदि के समूह ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर योग से निरोग का संदेश दिया। साथ ही अवसाद, मधुमेह आदि बीमारियों में योग और आयुर्वेद की उपयोगिता को दर्शाया। खंड विकास अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री के ग्राम सिक्टौर को आरोग्य ग्राम बनाने के स्वप्न को साकार करने में पूर्ण सहयोग करेंगे। ग्राम प्रधान राकेश सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक, शिक्षक, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो