{"_id":"6210dbc7acfa98424c6c5fef","slug":"ballot-paper-reached-gorakhpur-from-prayagraj-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: प्रयागराज से गोरखपुर पहुंचे मतपत्र, आज से मतदान कर्मी करेंगे वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: प्रयागराज से गोरखपुर पहुंचे मतपत्र, आज से मतदान कर्मी करेंगे वोटिंग
Sun, 20 Feb 2022 01:34 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:34 AM IST
सार
एक लाख मतपत्र मंगाए गए, अब विधानसभावार ईवीएम के बैलेट यूनिट में सेट किए जाएंगे। आज से मतदान कर्मियो के दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू होगा। मतदान का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के लिए करीब एक लाख मतपत्र शनिवार को प्रयागराज से छपकर गोरखपुर पहुंच गए। अब विधानसभावार ईवीएम के बैलेट यूनिट में इसे सेट करने का काम शुरू हो जाएगा। उधर रविवार से शुरू हो रहे मतदान कार्मिकों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण में इन कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट से वोट डालने का मौका भी मिलेगा। मतदान कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट की छपाई जिले में ही कराई गई है।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के कला संकाय के 30 कक्ष में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। उसी दिन से मतदान कार्मिक, मतपत्रों के जरिए वोट भी डाल सकेंगे। एक दिन में दोनों पाली मिलाकर 2400 कर्मियों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जा रहे हैं। मतदान कार्मिकों का विधानसभावार रैंडमाइजेशन किया जा चुका है।
विज्ञापन
सभी के लिए विधानसभा निर्धारित हो चुकी है। मतदान कार्मिकों के वाहन, कला संकाय के सामने क्रीड़ांगन में खड़े किए जाएंगे। 20 से 28 फरवरी तक प्रतिदिन चलने वाले प्रशिक्षण में हर पाली में 1200 कर्मियों को बुलाया जा रहा है। इस बार पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय एवं मतदान अधिकारी तृतीय को बुलाया गया है।
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों का गठन भी हो चुका है। प्रशिक्षण के दौरान मतदान शुरू होने से लेकर मतदान समाप्त होने व स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करने तक की जानकारी मतदान कर्मचारियों को दिया जाएगा।