फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Balanced diet is important for diabetes: Dr. Chhavi Kohli

संतुलित आहार मधुमेह के लिए जरूरी : डॉ. छवि कोहली

Wed, 15 Nov 2023 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Balanced diet is important for diabetes: Dr. Chhavi Kohli
- गोविवि के गृह विज्ञान विभाग में विश्व मधुमेह दिवस पर आयोजित हुआ वेबिनार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग तथा डायबिटीज सेल्फ केयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मधुमेह दिवस पर वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय मधुमेह में विवेक पूर्ण आहार और निरोगी जीवन रहा। विशेषज्ञों ने मधुमेह को ध्यान में रखते हुए संतुलित आहार के बारे में बताया।

कार्यक्रम संयोजक प्रो. दिव्या रानी सिंह ने बताया कि इस वर्ष का थीम एक्सेस डायबिटिक केयर है। इसके तहत डायबिटीज के बारे में स्वास्थ्य तथा आहार जागरूकता और नियमित जीवनशैली पर जागरूकता फैलाना है। मधुमेह में मिलेट्स आहार की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


वरिष्ठ डायबिटीज एजुकेटर एवं आहार विशेषज्ञ (मेदांता गुरुग्राम) छवि कोहली ने संतुलित आहार की उपयोगिता एवं आहरीय रेशे का इस्तेमाल करने के फायदे बताए। बताया कि इससे ब्लड सुगर संतुलित रहेगा। मधुमेह विशेषज्ञ डॉ आलोक कुमार गुप्ता ने मधुमेह की जीवन शैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान डॉ अनुपमा कौशिक, डॉ नीता सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed