{"_id":"649d17626a820642a4040ca9","slug":"bakrid-2023-celebration-in-gorakhpur-2023-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bakrid 2023: अकीदत और सादगी से मनाया गया कुर्बानी का पर्व, अमन चैन की मांगी गई दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bakrid 2023: अकीदत और सादगी से मनाया गया कुर्बानी का पर्व, अमन चैन की मांगी गई दुआ
Thu, 29 Jun 2023 02:25 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:25 PM IST
सार
गोरखपुर शहरी इलाकों में शासन के आदेश के अनुसार ईदगाह और मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने घरों पर कुर्बानी की। घर में आने वालों का सिवईं, शीरिनी से मुंह मीठा किया गया। सुबह से ही बकरीद की मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
नमाज अदा करते नमाजी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
ऐ अल्लाह, तेरी रजा के लिए अपने बेटे हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी देने वाले हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की इबादतों के सदके मुल्क को महफूज अता फरमा। मुल्क में रहने वालों में आपस में मोहब्बत, भाईचारा और अमन अता फरमा। ईद उल अजहा की नमाज अदा के बाद ईदगाह में इमाम ने दुआ की तो सैकड़ों नमाजियों ने आमीन कहा। कुर्बानी का पर्व गोरखपुर जिले में अकीदत और सादगी से मनाया गया।
ग्रामीण और शहरी इलाकों में गुरुवार सुबह से ही ईद उल अजहा का जोश नजर आया। बच्चे, जवान और बुजुर्ग ईद की नमाज अदा करने के लिए गुस्ल, नए कपड़े और इत्र लगाकर तकबीर ए तशरीक पढ़ते हुए मस्जिदों को रवाना हुए। ग्रामीण इलाकों तुलू आफताब सूर्योदय के बाद मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।
शहरी इलाकों में शासन के आदेश के अनुसार ईदगाह और मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने घरों पर कुर्बानी की। घर में आने वालों का सिवईं, शीरिनी से मुंह मीठा किया गया। सुबह से ही बकरीद की मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पढ़ाई के लिए रोजाना 60 KM तय किया सफर: पिता बेचते हैं ठेले पर मिठाई, बेटी ने नौ गोल्ड मेडल पाकर धाक जमाई

70 हजार में शाहरुख, 60 हजार में बिके सलमान
बकरीद को लेकर कुर्बानी के जानवरों के बाजार तो तमाम जगह पर लगे हुए थे, लेकिन घंटाघर पहुंच सलमा, सलमान, शाहरूख, टाइगर, सुल्तान नाम के बकरे कद, काठी, रंग, नस्ल, वजन व कीमत की वजह से लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। शाहरुख 70 हजार रुपये में बिका तो वहीं अन्य बकरों की कीमत भी 40 से 60 हजार रुपये के बीच रही।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बादल गरजे तो पूरे दिन मगर बरसे कुछ पल को, शाम को हो सकती है बारिश
मुस्लिम होटलों में बनने लगी बाकरखानी व शीरमाल
ईद-उल-अजहा में लजीज पकवानों का मजा लेने के लिए बाकरखानी, शीरमाल, बटर नान मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में स्थित मुस्लिम होटल तैयार कर रहे हैं। त्योहार के दिन विभिन्न प्रकार की रोटियों की खूब डिमांड रहती है। लिहाजा होटल वालों ने बुधवार से ही तैयारियां शुरु कर दी। उर्दू बाजार जामा मस्जिद के निकट, तुर्कमानपुर, इलाहीबाग, गोरखनाथ व नखास स्थित होटलों में बुधवार को ही रोटियां बनना शुरु हो गईं।

यहां होगी सामूहिक कुर्बानियां
रहमतनगर, तुर्कमानपुर, अस्करगंज, बक्शीपुर, रसूलपुर, सिधारीपुर, दीवान बाजार स्थित मदरसा हुसैनिया, इलाहीबाग, जाफरा बाजार, निजामपुर, सिधारीपुर सहित तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर सामूहिक कुर्बानी होगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन