फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bail granted to BJP MP Kamlesh and his supporters

Gorakhpur News: भाजपा सांसद कमलेश और उनके समर्थकों की जमानत मंजूर, जानिए क्या मामला

Fri, 28 Apr 2023 11:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Apr 2023 11:14 AM IST
सार

16 जनवरी 2008 को कमलेश पासवान (तब सपा में थे) और उनके समर्थकों द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी के नेता शिवपाल यादव और अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मेडिकल काॅलेज के मुख्य गेट के सामने विधि विरुद्ध तरीके से जाम किया गया था। अभियुक्तों द्वारा नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास भी किया गया।

विज्ञापन
Bail granted to BJP MP Kamlesh and his supporters
सांसद कमलेश पासवान। - फोटो : Twitter @Kamlesh Paswan

विस्तार

 सांसद कमलेश पासवान और उनके छह समर्थकों की जमानत अर्जी उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने मंजूर कर ली है। इस मामले में अधीनस्थ न्यायालय ने सांसद और उनके छह समर्थकों को एक साल छह माह के कारावास व दो हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। इसके बाद ही सांसद ने समर्थकों संग हाईकोर्ट में अर्जी दी थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 16 जनवरी 2008 को कमलेश पासवान (तब सपा में थे) और उनके समर्थकों द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी के नेता शिवपाल यादव और अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मेडिकल काॅलेज के मुख्य गेट के सामने विधि विरुद्ध तरीके से जाम किया गया था। अभियुक्तों द्वारा नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास भी किया गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में युवती का हाथ पकड़कर शोहदों ने खींचा, चीखीं तो बरसाए थप्पड़
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अधीनस्थ न्यायालय से अभियुक्तों को सजा हुई। जिसके विरुद्ध अभियुक्तों ने अपील दाखिल की।जिससे विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट नम्रता अग्रवाल ने निरस्त कर सांसद और उनके छह समर्थकों को 15 दिन के अंदर सजा भुगतने के लिए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया।

सांसद और उनके समर्थकों ने इस आदेश के विरुद्ध उच्च न्यायालय इलाहाबाद में क्रिमिनल रिवीजन 2102/2023 दाखिल किया।जिसमे उच्च न्यायालय ने सांसद सहित सभी छह लोगो को जमानत पर रिहा करने का आदेश पारित किया है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed