{"_id":"66a6e6f52a61080c41096f96","slug":"badminton-noidas-agrima-and-ayodhyas-divyansh-became-champions-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-635837-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बैडमिंटन : नोएडा की अग्रिमा और अयोध्या के दिव्यांश बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बैडमिंटन : नोएडा की अग्रिमा और अयोध्या के दिव्यांश बने चैंपियन
Mon, 29 Jul 2024 06:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
प्रकाश नारायण श्रीवास्तव मेमोरियल प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन
मेयर एवं बांसगांव के विधायक ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। योनेक्स सनराइज प्रकाश नारायण श्रीवास्तव मेमोरियल राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को लेविंस एकेडमी, धर्मपुर में अलग-अलग वर्गों में खेला गया। बालक अंडर-15 एकल वर्ग में अयोध्या के दिव्यांश सिंह ने मुरादाबाद के आर्य भट्ट को सीधे सेटों में 21-18, 21-15 से और बालिका में नोएडा की अग्रिमा सिंह ने कानपुर की आरल द्विवेदी को सीधे सेटों में 21-09, 21-06 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदित्या यादव ने बालिका युगल मैच में आगरा की दिव्यांशी गौतम के साथ खेलते हुए आगरा की सृष्टि राणा और गोरखपुर की वागीशा श्रीवास्तव को 29-9 और 21-12 से हराया। वहीं, मिश्रित युगल मैच में आदित्या यादव ने कपिल सोनिया के साथ जोड़ी बनाकर झांसी और नोएडा के समृद्ध चौरसिया और श्रुति चौहान को 21-14, 21-11 से हराकर जीत दर्ज की।
अंडर-17 बालक एकल वर्ग में अलीगढ़ के स्मिथ सिंह ने नोएडा के अर्णव यादव को 21-10, 15-21, 21-19 तो वहीं, युगल मैच में गोरखपुर के अभिषेक कुशवाहा और मेरठ के युवराज शिवाजी ने जीजीएससी के कपिल सलोनिया और झांसी के संरेख चौरसिया को कड़े मुकाबले में 21-19, 23-21 से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
बालक अंडर-15 युगल के फाइनल में मुरादाबाद के आर्य भट्ट और प्रयागराज के प्रखर तिवारी ने ललितपुर के देवेंद्र ठाकुर और झांसी के प्रखंड जैन को सीधे सेटों में 21-15, 21-08 से पराजित किया। अंडर-15 मिश्रित मुकाबले में गाजियाबाद के अभिनव चौहान और आगरा की पलक यादव ने झांसी के प्रखर जैन और आगरा के ही संघमित्रा गौतम को सीधे सेटों में 21-14, 21-19 से हराया। बालिका युगल में आगरा की पलक यादव और संघमित्रा गौतम ने बहराइच की अरुणिमा यादव और आजमगढ़ की सौम्या सिंह को 21-19, 21-16 से पराजित किया।
पुरस्कार वितरण और समापन समारोह के मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि बांसगांव विधायक विमलेश पासवान ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अतिथियों का स्वागत गोरखपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मंकेश्वर नाथ पांडेय और पूर्वी नारायण पांडेय ने किया।
अंतरराष्ट्रीय रेफरी शरद वर्मा, अंपायर रवि दीक्षित को महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष हरिनंदन श्रीवास्तव और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह ने सम्मानित किया। संचालन महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक विवेकानंद मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनिल सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. नितिन बक्शी, शशि भूषण श्रीवास्तव, डॉ. राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।