{"_id":"61d6b3c3082bc51343463768","slug":"ba-and-ma-first-semester-and-ma-third-semester-examinations-in-gorakhpur-university-from-january-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: बीए और एमए प्रथम सेमेस्टर तथा एमए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 जनवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: बीए और एमए प्रथम सेमेस्टर तथा एमए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 जनवरी से
Thu, 06 Jan 2022 02:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:47 PM IST
सार
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों ने फीस जमा नहीं कराई है वह 12 जनवरी तक इसे जमा कर दें। 14 जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ ही परीक्षा शुल्क जमा होगा।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीए और एमए प्रथम सेमेस्टर (सीबीसीएस पैटर्न) और एमए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 जनवरी से प्रारंभ होंगी। उन्हीं विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड डाउनलोड होगा जिन्होंने समस्त शुल्क जमा करा दिया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों ने फीस जमा नहीं कराई है वह 12 जनवरी तक इसे जमा कर दें। 14 जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ ही परीक्षा शुल्क जमा होगा। जो विद्यार्थी समस्त शुल्क नहीं जमा करेंगे उनका एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होगा।
विज्ञापन
पहले सेमेस्टर में मिड टर्म और एंडटर्म की परीक्षा एक साथ होगी। परीक्षा का प्रारूप ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव होगा। एमए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा पुराने पैटर्न पर होगी। समस्त शुल्क जमा कराने वाले अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि को डालकर लॉगिन करके एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइंस का शतप्रतिशत पालन होगा। विश्वविद्यालय ने शुचितापूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय सहित तीन नोडल सेंटर बनाए हैं। परीक्षा संबंधी सूचनाएं विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर प्राप्त कर सकते हैं।