{"_id":"685e8f7dc4e3651bbf0d2937","slug":"b-tech-student-committed-suicide-by-hanging-himself-in-deoria-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ज्यादा रुपये खर्च करवा दिए अब मैं जा रहा': फांसी लगाकर छात्र ने की आत्महत्या, लखनऊ से बीटेक कर रहा था आकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ज्यादा रुपये खर्च करवा दिए अब मैं जा रहा': फांसी लगाकर छात्र ने की आत्महत्या, लखनऊ से बीटेक कर रहा था आकाश
Fri, 27 Jun 2025 06:06 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 27 Jun 2025 06:06 PM IST
सार
देवरिया जिले में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के कमरे में छात्र का शव मिला है। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
छात्र आकाश यादव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लार थाना क्षेत्र के हरखौली में बीटेक कर रहे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह लखनऊ स्थित एक संस्थान से बीटेक कर रहा था। वह दूसरे सेमेस्टर का छात्र था। बुधवार को लखनऊ से घर आया था। उसके पास से एक सुसाइट नोट भी मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
हरखौली निवासी सुरेंद्र यादव का बेटा आकाश यादव (23) शुक्रवार को अपने मकान के कमरे में पढ़ रहा था। पढ़ने के दौरान ही उसने पंखे की कुंडी में फंदा लगा लिया। किसी काम से घर वाले जब उसे बुलाने गए तो खिड़की के अंदर का दृश्य देख उनके होश ही उड़ गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
युवक के कमरे से सुसाइट नोट मिला, जिसमें लिखा है, 'ज्यादा रुपये खर्च मैंने करवा दिए अब मैं जा रहा हूं।' मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन