फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Azamgarh becomes state level senior women's football champion

Gorakhpur News: आजमगढ़ बना प्रदेशस्तरीय सीनियर महिला फुटबाॅल चैंपियन

Sat, 23 Dec 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 23 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh becomes state level senior women's football champion
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में वाराणसी को 4-0 से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेशस्तरीय सीनियर महिला फुटबाॅल प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल की टीम चैंपियन बनी। खेल निदेशालय यूपी और क्षेत्रीय खेल कार्यालय, गोरखपुर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शुक्रवार को आजमगढ़ मंडल ने वाराणसी मंडल को 4-0 से करारी शिकस्त दी।
आजमगढ़ की टीम शुरू से ही कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। उसने अपने सभी मैच में एकतरफा जीत हासिल की। आजमगढ़ की टीम ने फाइनल में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा। मैच के 7वें मिनट में ही सोनम ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद सरिता ने लगातार 12वें व 16वें मिनट में गोल करके बढ़त को 3-0 बना दिया।
विज्ञापन

वाराणसी की टीम इसके बाद से बैकफुट पर चली गई और मैच में वापसी नहीं कर पाई। आजमगढ़ की तरफ से सोनम ने 50वें मिनट में एक और गोल करके टीम को अजेय बना दिया और 4-0 की बढ़त से टीम ने ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ल ने विजेता खिलाड़ियों को नकद राशि और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रांतीय मंत्री क्रीड़ा भारती अविरल शर्मा, आजाद सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, करुणेश, सनी सिंह, राजदीप आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में आब्जर्वर की भूमिका मोहम्मद हमजा एवं निर्णायक की भूमिका संजय साहनी, आमिर खान, रतन सिंह, मेहताब अहमद आदि ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed