फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Azad Smile will bring smile on faces of prisoners

UP: बंदियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरेगी आजाद की 'स्माइल', प्रदेश के सात जेलों में मिली काउंसिलिंग की अनुमति

Fri, 12 Aug 2022 02:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Aug 2022 02:03 PM IST
सार

गोरखपुर और आसपास के जिलों में स्माइल रोटी बैंक वर्ष 2016 से मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों की काउंसिलिंग कर रही है। अब तक करीब 3,000 लोगों को काउंसिलिंग कर घर भेजा जा चुका है। इसी सेवा कार्य के लिए श्रीप्रकाश पांडेय ‘आजाद’ को स्वामी विवेकानंद अवार्ड से वर्ष 2020 में नवाजा जा चुका है।

 

विज्ञापन
Azad Smile will bring smile on faces of prisoners
रोटी बैंक। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर में घूमने वाले मानसिक रूप से कमजोर लोगों की मददगार बनी स्माइल रोटी बैंक संस्था अब जेल में बंदियों के चेहरे पर मुस्कान बिखरेगी। संस्था को प्रदेश के सात जिलों में तनाव में जी रहे बंदियों की काउंसिलिंग कर उनकी मनोदशा को सुधारने का जिम्मा मिला है।

विज्ञापन


गोरखपुर जेल में नौ मई 2022 से स्माइल रोटी बैंक ने मानसिक रूप से तनावग्रस्त बंदियों की काउंसिलिंग शुरू की है। बेहतर परिणाम को देखते हुए महानिदेशक कारागार आनंद कुमार ने प्रदेश मुख्यालय में सेवा मॉडल के प्रस्तुतीकरण के लिए बुलाया था।
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश पांडेय ‘आजाद’ ने लखनऊ में जाकर अधिकारियों को पीपीटी दिखाई। जिसे देखने के बाद जेलों में जेल प्रशासन के सहयोग से संचालित करने की अनुमति दी गई है। इस संबंध में 11 अगस्त को उप महानिरीक्षक मुख्यालय कारागार (प्रशासन एवं सुधार सेवाएं) एसके मैत्रेय ने पत्र जारी कर काउंसिलिंग शुरू कराने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद ने बताया कि वालंटियर लगाकर पहले जेलों में सर्वे कराएंगे। ताकि तनाव में जी रहे बंदियों की सूची तैयार की जा सके। इसके बाद एक्सपर्ट जाकर काउंसिलिंग शुरू करेंगे। संस्था में चार एक्सपर्ट दो कानपुर व दो लखनऊ के हैं।  

आजाद को मिल चुका है स्वामी विवेकानंद अवार्ड
गोरखपुर और आसपास के जिलों में स्माइल रोटी बैंक वर्ष 2016 से मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों की काउंसिलिंग कर रही है। अब तक करीब 3,000 लोगों को काउंसिलिंग कर घर भेजा जा चुका है। इसी सेवा कार्य के लिए श्रीप्रकाश पांडेय ‘आजाद’ को स्वामी विवेकानंद अवार्ड से वर्ष 2020 में नवाजा जा चुका है।

इन जेलों में शुरू होगी काउंसिलिंग
केंद्रीय कारागार आगरा, वाराणसी, नैनी प्रयागराज एवं जिला कारागार आगरा, वाराणसी, गाजियाबाद, अयोध्या।

स्माइल रोटी बैंक के अध्यक्ष श्रीप्रकाश पांडेय ‘आजाद’ ने कहा कि जेलों के भीतर बंदियों के बीच तनाव, अवसाद इस तरह घर कर जाता है कि वे खुद इससे अनभिज्ञ होकर पशुवत जिंदगी जीने को मजबूर हो जाते हैं। गोरखपुर जेल में कार्य से जो अनुभव प्राप्त हुआ, उससे स्पष्ट है कि प्रत्येक जेलों में बंदियों को काउंसिलिंग की जरूरत है। सात जेलों में काउंसिलिंग की अनुमति एक बड़ी उपलब्धि है। पूरी टीम कठोर परिश्रम से जेलों को ‘स्माइलिंग जेल’ बनाने में खरी उतरेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed