{"_id":"695c0d75f0230b626c0ae989","slug":"ayushs-half-century-helped-surmount-to-victory-and-they-entered-the-final-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1187435-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आयुष की अर्धशतकीय पारी से सरमाउंट जीता, फाइनल में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आयुष की अर्धशतकीय पारी से सरमाउंट जीता, फाइनल में प्रवेश
विज्ञापन
- दूसरे सेमीफाइनल में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने एवर बॉन्ड को आठ विकेट से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। स्कूल प्रीमियर लीग के अंतर्गत प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में आयुष पांडेय की अर्धशतकीय पारी की बदौलत सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने राहुल क्रिकेट एकेडमी पीपीगंज को 66 रन से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली।
टॉस जीतकर सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी के कप्तान आनंद यादव ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। निर्धारित 20 ओवर में सरमाउंट की टीम ने पांच विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष पांडेय ने छह चौकों की मदद से शानदार 51 रन बनाए। आर्यन सिंह ने 41 रन (पांच चौके, एक छक्का), विवेक यादव ने 39 रन (दो चौके, एक छक्का) और रमेश प्रजापति ने 28 रन (छह चौके) का योगदान दिया। राहुल एकेडमी की ओर से राज यादव ने दो विकेट, जबकि यश मिश्रा और अंकुश यादव ने 1-1 विकेट लिए।
176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राहुल क्रिकेट एकेडमी पीपीगंज की टीम 17.3 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। विवेकानंद यादव ने 55 रन (तीन चौके, छह छक्के) बनाए जबकि यश मिश्रा ने 21 रन जोड़े। सरमाउंट की गेंदबाजी में सन्नी तिवारी ने तीन विकेट, अरसद अंसारी और आरव दुबे ने 2-2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
दूसरे सेमीफाइनल में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने एवर बॉन्ड को आठ विकेट से हराया। एवर बॉन्ड की टीम 55 रन पर सिमट गई। लक्ष्य एकेडमी ने 11 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सरमाउंट के सन्नी तिवारी और लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी के हिमांशु सिंह को दिया गया। अंपायर की भूमिका सूरज कुमार यादव और प्रद्युम्न यादव ने निभाई।