{"_id":"693f186a8fc515a6be072b46","slug":"ayushman-cards-are-being-made-by-organizing-special-camps-priority-is-given-to-the-left-out-beneficiaries-gorakhpur-news-c-206-1-sgkp1021-166672-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विशेष शिविर लगाकर बना रहे आयुष्मान कार्ड, छूटे लाभार्थियों को प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विशेष शिविर लगाकर बना रहे आयुष्मान कार्ड, छूटे लाभार्थियों को प्राथमिकता
विज्ञापन
छूटे लाभार्थियों के लिए आयुष्मान कार्ड अभियान तेज
जिले में 25 नवंबर से 12 दिसंबर तक बने 10,458 नए आयुष्मान कार्ड
महराजगंज। जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। विभाग की ओर से प्रत्येक गांव में विशेष शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। छूटे लाभार्थियों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर से 12 दिसंबर तक संचालित विशेष अभियान के दौरान जिले में कुल 10,458 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इनमें बड़ी संख्या उन लाभार्थियों की है, जिनका कार्ड किसी कारणवश पहले नहीं बन सका था। इसके अलावा केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का भी सत्यापन कर उनके आयुष्मान कार्ड तैयार किए गए हैं, ताकि उन्हें पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा मिल सके। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें गांव-गांव जाकर पात्र परिवारों की पहचान कर रही हैं और मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बना रही हैं।
वर्जन
आमजन से अपील की है कि यदि कोई पात्र व्यक्ति अभी तक आयुष्मान कार्ड से वंचित है, तो वह अपने गांव में लगने वाले शिविर में पहुंचकर कार्ड जरूर बनवाए। अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि जिले का कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न हो।
विज्ञापन
-डॉ. नीरज कुमार कन्नौजिया, डिप्टी सीएमओ