फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ayushman card will be made by sending door-to-door call slip in Gorakhpur

गोरखपुर: घर-घर बुलावा पर्ची भेजकर बनाएंगे आयुष्मान कार्ड, 16 से 30 सितंबर तक चलेगा अभियान

Sat, 11 Sep 2021 10:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 Sep 2021 10:29 AM IST
सार

अभियान के दौरान पंचायती राज विभाग से जुड़े जनप्रतिनिधियों और शहरी क्षेत्र में नगर निकाय से जुड़े जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन
Ayushman card will be made by sending door-to-door call slip in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में आयुष्मान कार्ड से वंचित परिवारों के घरों तक बुलावा पर्ची भेजकर कार्ड बनाए जाएंगे। जिले में 16 से 30 सितंबर तक ‘आपके द्वार आयुष्मान 2.0’ अभियान चलाया जाएगा जिससे लक्ष्य के सापेक्ष कम से कम 70 फीसदी परिवारों तक आयुष्मान कार्ड पहुंच जाए। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने डीएम और सीएमओ को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


योजना के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान पंचायती राज विभाग से जुड़े जनप्रतिनिधियों और शहरी क्षेत्र में नगर निकाय से जुड़े जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा। शहरी क्षेत्र में वार्ड के नोटिस बोर्ड पर जबकि ग्रामीण क्षेत्र में गांव के नोटिस बोर्ड पर लाभार्थियों की सूची चस्पा की जाएगी। कैंप से एक दिन पूर्व आशा कार्यकर्ता या क्षेत्रीय कार्यकर्ता की ओर से लाभार्थी परिवार के मुखिया के नाम से तैयार बुलावा पर्ची उनके घर पहुंचाई जाएगी। बुलावा पर्ची पर नाम, कैंप का स्थान और तिथि अंकित रहेगी।
विज्ञापन


1.42 लाख परिवारों में पहुंचा है कार्ड
योजना के जिला शिकायत प्रबंधक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में करीब तीन लाख से अधिक लाभार्थी परिवारों के सापेक्ष 1.42 लाख परिवार ऐसे हैं जिनके किसी न किसी सदस्य के पास आयुष्मान कार्ड उपलब्ध है। जिले में योजना से संबद्ध कुल 96 अस्पताल हैं। जिनमें 26 सरकारी अस्पताल और 70 निजी अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed