फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ayush Kannaujiya, a final-year B.Tech Computer Science student, fulfilled his dream of becoming an Army officer in his sixth attempt.

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के छात्र को सीडीएस में ऑल इंडिया नौवीं रैंक

Sun, 24 May 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ayush Kannaujiya, a final-year B.Tech Computer Science student, fulfilled his dream of becoming an Army officer in his sixth attempt.
आयुष कन्नौजिया, एमएमएमयूटी।
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्र आयुष कन्नौजिया का चयन यूपीएससी (सीडीएस) में हुआ है। उन्हें इंडियन नवल एकेडमी के लिए जारी लिस्ट में नौवीं और इंडियन मिलिटरी एकेडमी में ऑल इंडिया 36वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन

आयुष का लक्ष्य आर्मी में जाने का था। इसके लिए वह पांच बार एनडीए की परीक्षा में शामिल हो चुके थे। उसमें से तीन बार वह चयनित भी हुए लेकिन आर्मी कैडर नहीं मिलने की वजह से जॉइन नहीं किया। इस दौरान उन्होंने बीटेक की पढ़ाई जारी रखी। पहली बार उन्होंने यूपीएससी सीडीएस की परीक्षा दी और इसमें सफल रहे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक संजय कन्नौजिया के पुत्र आयुष मूल रूप से सिद्धार्थनगर के बांसी कस्बा स्थित पंत नगर के रहने वाले हैं। शहर में रानीडीहा में भी उनका आवास है। उनकी माता किरण कन्नौजिया गृहिणी हैं। इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार, प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी समेत विश्वविद्यालय के शिक्षकों व अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed