{"_id":"65493bfde3735c409e018554","slug":"ayor-not-found-even-after-waiting-for-hours-councilors-create-ruckus-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-360803-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिले मेयर, पार्षदों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिले मेयर, पार्षदों का हंगामा
Tue, 07 Nov 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
सपा, बसपा और निर्दल पार्षदों ने मेयर से मिलने का लिया था समय
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाने में नगर निगम अधिनियम का पालन नहीं करने की शिकायत लेकर सोमवार को मेयर को ज्ञापन देने गए पार्षदों के दल ने डेढ़ घंटे इंतजार किया। इसके बाद भी मेयर से मुलाकात नहीं होने पर नाराज पार्षदों ने नगर निगम भवन के बाहर हंगामा व नारेबाजी की। वापस लौटते समय पार्षद जियाउल इस्लाम और मेयर का आमना-सामना हो गया। दोनों के बीच हल्की कहासुनी भी हुई। इसके बाद पार्षद वापस लौट गए।
दरअसल, समाजवादी पार्टी, बसपा और निर्दल पार्षदों ने मेयर को कार्यकारिणी की बैठक के संबंध में ज्ञापन देने की योजना बनाई थी। इसके लिए मेयर से समय भी लिया गया था। आरोप है कि मेयर ने सोमवार को एक बजे का समय दिया था। लेकिन पार्षदों के पहुंचने पर मेयर कक्ष में नहीं थे।
इसी बीच नेतृत्व करने वाले पार्षद जियाउल इस्लाम ने फोन कर मेयर से समय मांगा, इसके बाद भी उन्हें करीब डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा। इससे नाराज पार्षदों नगर निगम के भवन के बाहर नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि यह पार्षदों का अपमान है। प्रदर्शन करने वालों में अशोक यादव, शहाब अंसारी, दिलशाद, जुबेर अहमद, अमीरुद्दीन अंसारी, विद्यानंद यादव, बिजेंद्र समेत अन्य लोग शामिल रहे।