फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ayodhya passenger extended till Bhatni, now will run by MEMU rake

Gorakhpur News: भटनी तक बढ़ी अयोध्या पैसेंजर, अब मेमू रेक से चलेगी

Sat, 09 Dec 2023 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya passenger extended till Bhatni, now will run by MEMU rake
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर से अयोध्या तक चलने वाली 05425-05426 पैसेंजर ट्रेन की दूरी बढ़ाई गई है। अब यह ट्रेन भटनी जंक्शन तक चलेगी। 12 दिसंबर से इसे विस्तार दिया गया है। इसे मेमू की नई रेक से चलाया जाएगा। इससे अयोध्या दर्शन पूजन करने जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
गोरखपुर से सुबह 7.15 बजे चलकर पैसेंजर ट्रेन दोपहर 12.45 बजे अयोध्या पहुंचती है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने सुविधाएं बढ़ानी शुरू कर दी है। इस पैसेंजर ट्रेन को मेमू (मेन-लाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) रेक लगाकर 12 दिसंबर से भटनी तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन

-----
नई समय सारिणी से संचालित होगी मेमू ट्रेन
गोरखपुर। 05426 अयोध्या-गोरखपुर-भटनी सवारी गाड़ी 12 दिसंबर से गोरखपुर से शाम 07.35 बजे, कैंट से 7.52 बजे, कुसुम्ही से रात में 08.03 बजे, सरदारनगर से 08.14 बजे, चौरीचौरा से 08.25 बजे, गौरी बाजार से 08.37 बजे, बैतालपुर से 08.48 बजे, देवरिया सदर से 09.03 बजे, अहिल्यापुर हाल्ट से 09.14 बजे तथा नूनखार से 09.25 बजे छूटकर भटनी 09.45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी यात्रा में 05425 भटनी-गोरखपुर-अयोध्या सवारी गाड़ी 12 दिसंबर से भटनी से सुबह 04.55 बजे प्रस्थान कर नूनखार से 05.07 बजे, अहिल्यापुर हाल्ट से 05.16 बजे, देवरिया सदर से 05.30, बैतालपुर से 05.39 बजे, गौरी बाजार से 05.48 बजे, चौरीचौरा से 06.02 बजे, सरदारनगर से 06.10 बजे, कुसम्ही से 06.23 बजे तथा गोरखपुर कैंट से 06.48 बजे और गोरखपुर से 07.10 बजे छूटकर अयोध्या तक की यात्रा पूर्व निर्धारित समय एवं ठहराव के अनुसार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed