फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Awarded for outstanding contribution in the field of academic and social research

Gorakhpur News: प्रो. हर्ष सिन्हा को वर्ष 2026 का ''कन्हैया सिंह शोध सम्मान''

Mon, 25 May 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Awarded for outstanding contribution in the field of academic and social research
डीडीयू के प्रो. हर्ष सिन्हा को सम्मानित करते अतिथि।
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग के प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ''कन्हैया सिंह शोध सम्मान'' से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

देवरिया में प्रेस्टिज संस्थान परिसर में आयोजित एक समारोह में प्रो. सिन्हा को सम्मान स्वरूप वाग्देवी की प्रतिमा, श्रीफल, प्रशस्तिपत्र एवं 26 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। यह सम्मान विगत छह वर्षों से अकादमिक एवं सामाजिक अनुसंधान में विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक शिव नारायण सिंह ने बताया कि इस वर्ष के निर्णायक मंडल में भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारी क्रमशः विजय प्रकाश श्रीवास्तव, अजय सैनी व अमर कुशवाहा सम्मिलित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा में 36 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले प्रो. सिन्हा राष्ट्रीय सुरक्षा, दक्षिण एशियाई मामलों और मीडिया विशेषज्ञ के रूप में देश-विदेश में जाने जाते हैं। वह कोलंबो की प्रतिष्ठित संस्था आरसीएसएस के फेलो रहे हैं और उनकी पुस्तक को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से प्रथम पुरस्कार भी मिल चुका है। वह उत्तर प्रदेश में एनईपी-2020 के क्रियान्वयन के लिए गठित स्टेट स्टीयरिंग कमेटी और यूजीसी की राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी विशेष पाठ्यक्रम निर्माण समिति के सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed