गोरखपुर रेलवे वर्कशॉप में लगी है ऐसी मशीन, शरीर का तापमान 99 से ऊपर आते ही बजने लगता है अलार्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्कशॉप में लगे ऑटोमेटिक थर्मल डिटेक्टर ने कोरोना संक्रमण पर काफी हद तक अंकुश लगाया है। शनिवार को दो कर्मियों के शरीर का तापमान 99 से ऊपर था। कर्मी जैसे ही थर्मल डिटेक्टर मशीन के सामने पहुंचे वैसे ही मशीन ने अलार्म बजाकर अलर्ट जारी कर दिया। साथ ही बैरियर भी गिर गया। इसके बाद दोनों कर्मी घर चले गए।
जानकारी के मुताबिक आठ कर्मी अब तक वर्कशॉप के संक्रमित हो चुके हैं। इनमें सभी स्वस्थ भी हो गए हैं। इन्हीं कर्मियों में तीन ऐसे थे, जिनके शरीर का तामपान अधिक था। मशीन ने अलर्ट किया था, तो विभाग ने जांच कराई थी। इसके बाद तीनों पॉजिटिव निकले। मौजूदा समय में वह स्वस्थ्य हैं।
एक हफ्ते से नहीं मिला कोई संक्रमित
इसी का नतीजा है कि एक सप्ताह से वर्कशॉप में कोई भी संक्रमित कर्मचारी या अधिकारी नहीं मिला है। रेल वर्कशॉप में प्रवेश के समय अगर किसी के शरीर का तापमान 99 डिग्री फारेनहाइट से अधिक होता है, तो अलार्म बजने लगता है। साथ ही बैरियर भी अपने आप गिर जाता है।
थर्मल इमेजर आने वालों का तामपान रिकॉर्ड करता है। उनके एंट्री का टाइम भी दर्ज होता है। एडब्ल्यूएम ने बताया कि यह सब कुछ कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए है। शरीर का तामपान अधिक होते ही अलार्म बजने के साथ बैरियर गिर जाता है।
थर्मल इमेजर कैमरा वर्कशॉप के दो एंट्री प्वाइंट पर लगा दिए गए हैं। शनिवार से इससे स्क्रीनिंग भी शुरू हो गई।