फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Auto rider dies, four injured in car collision

Gorakhpur News: कार की टक्कर से ऑटो सवार की मौत, चार घायल

Fri, 21 Jun 2024 03:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Auto rider dies, four injured in car collision
थाना क्षेत्र के सराय गुलरिहा में बृहस्पतिवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि कार व ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गए। गुलरिहा पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के गंजन मियां बड़हरा निवासी रियाजुद्दीन (54 वर्ष) किडनी की बीमारी से जूझ रहा था। वह श्यामदेउरवां से ऑटो से डायलिसिस कराने गोरखपुर के एक निजी अस्पताल जा रहा था। हादसे में उसकी मौत हो गई और ऑटो में सवार मृतक की पत्नी जुबैदा खातून (45 वर्ष), सोनकटिया की शाहिदा खातून (25 वर्ष), भिटौली सोहरौना निवासी कार चालक समसुल (45 वर्ष) व उसकी पत्नी सायरा (42 वर्ष) घायल हो गए। दुर्घटना में एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed