फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Auto rider cheats woman and absconds with cash and jewelery

Gorakhpur News: ऑटो सवार महिला को झांसा देकर नकदी, गहने लेकर फरार

Mon, 15 Apr 2024 02:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Auto rider cheats woman and absconds with cash and jewelery
गुलरिहा इलाके में शनिवार को हुई थी घटना, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। पिपराइच इलाके के कबाड़ी रोड पर शनिवार दोपहर ऑटो सवार महिला को झांसा देकर नकदी और गहने लेकर बदमाश फरार हो गए। आरोप है कि एक पाॅलीथिन में 35 हजार रुपये होने का झांसा देकर रोका और फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के सराय गुलरिहा निवासी मांती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि शनिवार दोपहर घर से ऑटो में बैठकर गुलरिहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक जा रही थीं। ऑटो में पहले से चार व्यक्ति सवार थे। कंचनपुर से आगे पिपराइच क्षेत्र के कबाड़ी रोड के समीप पहुंचने पर एक व्यक्ति ने काली पॉलीथिन में कुछ रखकर नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन

ऑटो रोककर पाॅलिथीन उठाया, जिसमें 35,000 रुपये होने की बात कही। चारों व्यक्ति दबाव बनाकर महिला के कान की बाली, मंगलसूत्र निकलवा कर हैंडबैग सहित एक झोले में रखवा दिया। बैग में 11 सौ नकद भी थे। गहने सहित नकदी लेकर आरोपित महिला को टैक्सी से धक्का देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed