{"_id":"6535950d7790a82a30069c64","slug":"auto-overturns-due-to-collision-with-vehicle-youth-dies-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-345204-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वाहन के टक्कर से ऑटो पलटा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वाहन के टक्कर से ऑटो पलटा, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलरिहा (गोरखपुर)। इलाके के बरगदही प्लांट के पास शनिवार रात दो बजे अनियंत्रित ऑटो पलटने से युवक की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। हादसे की वजह एक वाहन द्वारा विपरीत दिशा से आकर ऑटो में टक्कर मारना बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पुरैना निवासी सतीश (21) पुत्र छोटेलाल किसी काम से बाहर गया था। रात में वह रेलवे स्टेशन से ऑटो में सवार होकर घर जा रहा था। रात दो बजे के करीब सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से ऑटो की टक्कर हो गई। इसके बाद ऑटो पलट गया जिससे सतीश व चालक घायल हो गया।
चालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घायलों को अस्पताल ले जाने की तैयारी में थी कि सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चालक को मामूली चोट आई है। घटना की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए थे।