फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Auto driver made passenger the driver, when he took the steering wheel the vehicle overturned.

Gorakhpur News: ऑटो चालक ने यात्री को बनाया ड्राइवर, स्टेयरिंग संभाली तो पलट गई गाड़ी

Sun, 25 Jan 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Auto driver made passenger the driver, when he took the steering wheel the vehicle overturned.
जंगल कौड़िया। चिलुआताल थाना क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर मानीराम के पास शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक सड़क हादसा हो गया। जंगल कौड़िया से सवारी लेकर गोरखपुर आ रह ऑटो चालक ने आंख में जलन होने पर यात्री को स्टेयरिंग पकड़ा दी। नतीजा ये हुआ कि जैसे ही यात्री ने स्टेयरिंग संभाली ऑटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जंगल कौड़िया से गोरखपुर की ओर जा रहा ऑटो सवारियों से खचाखच भरा था। सभी यात्री रोजगार के लिए गोरखपुर जा रहे थे। रास्ते में ऑटो चालक की आंखों में अचानक जलन होने लगी। उन्होंने पीछे बैठे यात्रियों से पूछा कि क्या किसी को ऑटो चलाना आता है। एक सवारी ने हामी भरी कि उसे चलाना आता है। इसके बाद चालक आगे की सीट पर बैठ गया और यात्री को ड्राइविंग सीट पर बैठा दिया। यात्री ने ऑटो चलाते समय अचानक स्टेयरिंग तेजी से मोड़ दिया, जिससे ऑटो करीब 180 डिग्री घूमकर सड़क पर पलट गया। आसपास के लोगों ने ऑटो में फंसे लोगों को निकाला। ऑटो चालक की पहचान जंगल कौड़िया ब्लॉक के सिंहोरवा गांव निवासी सोनू के रूप में हुई है। सभी यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार मौके पर ही कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed