फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Auto driver commits suicide by hanging himself in Gorakhpur

Gorakhpur News: ऑटो चालक ने इस वजह से की खुदकुशी, सुलह- समझौते से भी नहीं बनी थी बात

Wed, 06 Mar 2024 06:40 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 06 Mar 2024 06:40 PM IST
सार

गोरखपुर में एक ऑटो चालक ने फंदे से लटकर जान दे दी। परिजनों ने पत्नी के नाम से थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि पत्नी की वजह से बेटे ने फंदे से लटक कर अपनी जान दी।

विज्ञापन
Auto driver commits suicide by hanging himself in Gorakhpur
आत्महत्या (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहपुर इलाके के पादरी बाजार स्थिति सुंदर नगर कॉलोनी में मंगलवार की रात ऑटो चालक ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। आरोप है कि पत्नी के उकसाने पर ऑटो चालक ने आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने शाहपुर पुलिस को पत्नी के खिलाफ प्रार्थना-पत्र दिया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के पादरी बाजार चौराहा स्थित सुंदर नगर कॉलोनी निवासी संदीप चौहान (27) ऑटो चलाता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी चार साल पहले गोरखनाथ इलाके के 10 नंबर बोरिंग स्थित बनकटवा निवासी जम्मू राज चौहान की पुत्री अदिति राज से हुई थी।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि आपसी मनमुटाव की वजह से उसकी पत्नी इस समय अपने मायके में है। पति-पत्नी के बीच परिवार न्यायालय में केस चल रहा है। संदीप अपनी पत्नी को घर लाना चाहता था। लेकिन, वह आने के लिए तैयार नहीं थी, जिसके लिए कई बार सुलह समझौता भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम संदीप ऑटो चलाकर घर पहुंचा और सीधे अपने कमरे में चला गया। बताया जा रह फोन से अपनी पत्नी से बात भी की। अंदेशा जताया कि इसी के बाद फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। क्योंकि 8:30 बजे करीब उसके परिजन भोजन के लिए गए तो दरवाजा अंदर से बंद था, काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा तो होश उड़ गए।

उसका शव गमछे के सहारे फंदे से लटक रहा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed