फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Auto driver attacked with knife for protesting against abusive language

Gorakhpur News: गाली-गलौज का विरोध करने पर ऑटो चालक पर चाकू से हमला

Sat, 28 Feb 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Auto driver attacked with knife for protesting against abusive language
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करना एक ऑटो चालक को भारी पड़ गया। मामूली कहासुनी के बाद दो लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कृष्णानगर प्राइवेट कॉलोनी निवासी राजा गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 फरवरी को वह अपनी ऑटो लेकर मंजूर की दुकान के सामने खड़ा था। इसी दौरान वहां मौजूद रमजान कुरैशी ने उसे गाली देना शुरू कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रमजान कुरैशी ने अपने साथी मंजूर आलम के साथ मिलकर राजा गुप्ता पर हमला कर दिया। बताया गया है कि मंजूर आलम ने मुर्गा काटने वाले चाकू से उस पर जानलेवा वार किया। हमले से बचने की कोशिश में राजा गुप्ता के दाहिने हाथ की उंगली में गहरा घाव हो गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने गीतावाटिका कैंसर अस्पताल, घोषीपुरवा पुरानी मस्जिद के पास रहने वाले मंजूर आलम और मूलरूप से नेपाल निवासी रमजान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपियों को विधिक कार्रवाई के तहत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed